होम / Lok Sabha 2024: सोनिया गांधी यहां से लड़ सकती हैं चुनाव, प्रस्ताव पारित 

Lok Sabha 2024: सोनिया गांधी यहां से लड़ सकती हैं चुनाव, प्रस्ताव पारित 

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 17, 2024, 12:28 pm IST

India News, (इंडिया न्यूज),  Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी बीच तेलंगाना कांग्रेस ने सोनिया गांधी को लेकर प्रस्ताव पारित किया है। जिसमें कहा गया है कि सोनिया गांधी तेलंगाना से चुनाव लड़े। जिसकी वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि सोनिया गांधी रायबरेली की सीट छोड़ सकती हैं।

सोनिया गांधी इस सीट से लड़ेगी चुनाव? 

कांग्रेस नेता मधु याक्षी गौड़ ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया गांधी तेलंगाना से चुनाव लड़ें। जिसका फायदा पार्टी को पूरे दक्षिण भारत में मिलेगा। इन सभी के बीच यह उम्मीद की जा रही है कि सोनिया गांधी तेलंगाना के मेडक सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि इस सीट से पीएम इंदिरा गांधी ने भी चुनाव लड़ा था। हालांकि रायबरेली सीट को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। यहां से सोनिया गांधी ने चार बार चुनाव जीता है। हर बार उन्हें पचास प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं। आजादी के बाद अबतक के 17 लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां 3 चीनव को छोड़ कर सभी में कांग्रेस को जीत मिली है।

रायबरेली सीट पर चर्चा

तेलंगाना के इस प्रस्ताव के बाद यह सवाल उठने लगा है कि अगर रायबरेली सीट से सोनिया गांधी नही लड़ेगी तो कौन लड़ेगा। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी का नाम आ रहा है। कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी से सूपी सीट से चुनाव लड़ने की अपील की थी। हालांकि राहुल गांधी का नाम वायनाड सीट के लिए कहा जा रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल लेफ्ट ने वायनाड सीट पर दावा किया है।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.