होम / Congress Meeting: कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया पार्टी को संदेश, मीडिया में ना लाएं आंतरिक मतभेद

Congress Meeting: कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया पार्टी को संदेश, मीडिया में ना लाएं आंतरिक मतभेद

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 4, 2024, 4:20 pm IST

India News, (इंडिया न्यूज), Congress Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी काफी तेजी से चल रही है। खास कर इंडिया गठबंधन के नेताओं के बीच हलचल तेज है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं को अपना संदेश दिया है। अध्यक्ष ने आज (गुरुवार) पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की है। जिसमें उन्होंने पार्टी के सभी कार्यक्रताओं को अगले तीन महीने के लिए खुद को पार्टी के लिए समर्पित करने का अनुरोध किया है।

  • NDA केवल नाम के लिए रह गया
  • नाकामियों को छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दे

तीन महीने का समय 

उन्होंने इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ” तीन महीने के लिए अपने आपस के मतभेदों को भुल जाएं। मीडिया के सामने आंतरिक मुद्दे ना उठाएं और पार्टी की जीत पक्की करें।” हम अपने तीन महीने की मेहनत से पार्टी को जीत दिला सकते हैं। इस बैठक में अध्यक्ष के साथ पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और राज्यों के प्रभारियों ने भी हिस्सा लिया। इनके अलावा अन्य कई नेता मौजूद थें।

बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा हुई। जिसमें सीट बंटवारे का मुद्दा सबसे अहम रहा। साथ ही कुछ राज्यों में गठबंधन ना करने परभी बात हुई है। हालांकि पार्टी अध्यक्ष ने दावा किया है कि जहां-जहां इंडिया गठबंधन जुड़े हैं। वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) केवल नाम के लिए रह गया है।  उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी पिछले 10 साल में अपनी सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दों को आगे बढ़ा रही है। हम एकजुट होकर इनके झूठ का जवाब देंगे।

Also Read:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT