होम / Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के साथ देश के चार राज्यों में होंगे विधानसभा इलेक्शन, जानें डेट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के साथ देश के चार राज्यों में होंगे विधानसभा इलेक्शन, जानें डेट

Mudit Goswami • LAST UPDATED : March 16, 2024, 6:27 pm IST

Lok Sabha Election 2024: भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कर दी है। प्रेस कॉफ्रेस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ऐलान किया कि 7 चरणों में होंगे। इसके साथ ही 4 जून को नतीजे आएंगे।

इसके साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने देश में होने वाले चार विधानसभा चुनावों का भी एलान किया है। बता दें कि इस साल ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव होने हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, ओडिशा में 24 जून को, आंध्र प्रदेश में 24 जून को, अरुणाचल प्रदेश में 2 जून को और सिक्किम में 2 जून को विधानसभा चुनाव होने हैं।

देश में 7 चरणों में होंगे आम चुनाव

  1. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल
  2. दुसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल
  3. तीसरा चरण 7 मई
  4. चौथा चरण 13 मई,
  5. पांचवा चरण 20 मई
  6. छठवा चरण 25 मई
  7. सातवा चरण 1 जून को होगा।

चुनावों से संबंधित क्या कुछ विवरण दिए:

  • 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदान करने के लिए कुल 96.8 करोड़ पंजीकृत मतदाता पात्र हैं।
  • इसमें 1.8 करोड़ भारतीय शामिल हैं जो हाल ही में 18 वर्ष के हो गए हैं और पहली बार वोट डालने के पात्र होंगे।
  • भारत के 12 राज्यों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता अधिक हैं।
  • 88.4 लाख मतदाता विकलांग हैं और 48,000 ट्रांसजेंडर समुदाय से हैं।
  • चुनाव कराने के लिए 10.5 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
  • इन बूथों के प्रबंधन के लिए 1.5 करोड़ मतदान अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।
  • चुनाव में 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • भारत के चुनाव आयोग ने 17 आम चुनाव और 400 विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं।
  • मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नये सदन का गठन करना होगा। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल भी जून में खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़े-

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT