India News(इंडिया न्यूज),Lok Sabha Election: आज नामांकन के आखिरी दिन होने के बाद कांग्रेस ने सस्पेंस खत्म करते हुए रायबरेली और अमेठी से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। जहां रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तो अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट मिला। जिसके बाद राहुल के रायबरेली से आखिरी मीनट में हां करने पर बीजेपी कांग्रेस पर हमला वर हो गई।
भाजपा ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर तीखा हमला किया और दावा किया कि उनके परिवार के गढ़ों में उनका राजनीतिक शासन अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर की तरह खत्म हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस ने आज घोषणा की कि राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। गांधी परिवार के वफादार किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।
Rahul Gandhi
ये भी पढ़े:- Congress: खत्म होगा रायबरेली और अमेठी का सस्पेंस, कांग्रेस ने तेज की डी-डे की तैयारी- indianews
बीजेपी के बेबाक नेता कहे जाने वाले बिहार के बेगुसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि, भाजपा की स्मृति ईरानी ने 2019 में अमेठी में राहुल गांधी को हराया था। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने आज कहा कि राहुल गांधी को रायबरेली भी छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि, “गांधी परिवार कभी भी उस सीट पर वापस नहीं जाता, जहां से वह हारा था। राहुल गांधी अमेठी हार गए और उन्होंने इसे छोड़ दिया। इस बार अगर वह रायबरेली भी हार गए, तो वह उसे भी छोड़ देंगे। जैसे बहादुर शाह जफर मुगल सल्तनत के आखिरी बादशाह थे, रायबरेली गांधी परिवार के लिए वैसा ही है।
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी वायनाड से हार रहे हैं और इसलिए वे रायबरेली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पहले उन्होंने अमेठी से हार स्वीकार की थी, अब वे वायनाड से भाग रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति अमेठी से चुनाव नहीं लड़ना चाहता, जो कांग्रेस की परंपरागत सीट थी…राहुल गांधी को भी रायबरेली छोड़ना पड़ेगा और लोग उन्हें करारा जवाब देंगे, वे रायबरेली में भी हार जाएंगे।” राहुल गांधी 2004 से 2019 के बीच 15 साल तक अमेठी से लोकसभा सांसद रहे। सोनिया गांधी, जो 2004 से 2024 के बीच रायबरेली से सांसद थीं, इस साल की शुरुआत में राज्यसभा चली गईं। ऐसी अटकलें थीं कि उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए सीट खाली कर दी है।
ये भी पढ़े:- Shaksgam Valley: सीमा पर जमीनी स्थिति को बदलने के हरकत में चीन, भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया-Indianews
राहुल गांधी वर्तमान में केरल के वायनाड से सांसद हैं। उन्होंने वायनाड से 2024 का आम चुनाव भी लड़ा है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, “बीजेपी रायबरेली और अमेठी में भारी अंतर से जीतने जा रही है। राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए थे, अब वे रायबरेली आ गए हैं। रायबरेली की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। बीजेपी राज्य की सभी 80 सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रही है।” बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड से भी हारेंगे।