Hindi News / Indianews / Lok Sabha Elections 2024 Will Congress Get Strength From Warroom This Team Handles It Indianews

Lok sabha Elections 2024 : क्या वाररूम से कांग्रेस को मिलेगी ताकत? ये टीम करती है इसे हैंडल-Indianews

India News(इंडिया न्यूज), Kanika Katiyar: कांग्रेस के नेतृत्व वाली रैलियां, प्रेस कांफ्रेंस,अख़बारों की सुर्ख़ियां,डिजिटल प्रचार प्रसार, सोशल मीडिया,सर्वे पार्टी के इन तमाम कार्यक्रमों का भार वाररूम के पास है। इन सब में सबसे महत्त्वपूर्ण है पार्टी कि लगभग 130 लोकसभा की सीटें जिनको कांग्रेस प्राथमिकता पर रखा हुआ है। इन सीटों पर पर कांग्रेस नेतृत्व […]

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज), Kanika Katiyar: कांग्रेस के नेतृत्व वाली रैलियां, प्रेस कांफ्रेंस,अख़बारों की सुर्ख़ियां,डिजिटल प्रचार प्रसार, सोशल मीडिया,सर्वे पार्टी के इन तमाम कार्यक्रमों का भार वाररूम के पास है। इन सब में सबसे महत्त्वपूर्ण है पार्टी कि लगभग 130 लोकसभा की सीटें जिनको कांग्रेस प्राथमिकता पर रखा हुआ है। इन सीटों पर पर कांग्रेस नेतृत्व की रैलियों से लेकर तमाम संसाधन कांग्रेस ने झोंक रखे है। क्योंकि पार्टी को उम्मीद है कि,326 लोकसभा सीटे में से ए केटेगरी की 135 सीटे ऐसी हैं जो वो आसानी से जीत सकते है। इन सीटों पर जातिगत समीकरण,उम्मीदवार और आरक्षण, संविधान जैसे मुद्दे प्रभावी साबित हो रहे है।

वाररूम समय- समय पर सर्वे करता है और कांग्रेस नेतृत्व और उम्मीदवार को इस बात की जानकारी दी जाती है।

अगर पैसे UP-बिहार से चाहिए तो हिंदी का विरोध क्यों? स्टालिन को पवन कल्याण ने ऐसा सुनाया, कानों में वर्षों तक गूंजेगी आवाज

Lok sabha Elections

क्या वाररूम से कांग्रेस को मिलेगी ताकत

बता दें कि, वाररूम के  काम को कई हिस्सों में बंटा हुआ है। एक टीम है जो पूरा सोशल मीडिया का काम संभालतीं है। दूसरी टीम अखबारो में छपी ख़बरों की जानकारी इकट्ठा करके उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करती है।इसके अलावा जो भी उम्मीदवार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगें , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी या फिर सचिव पायलट की रैली की माँग करते हैं जो वाररूम इसकी जानकारी नेतृत्व को देता है और उसमें समन्वय का काम करते है। उसके पहले सुनील कोनूगोलू के सर्वे में उस सीट के हाल की समीक्षा के बाद कार्यक्रम तय होता है।

सोशल मीडिया को हैंडल करती है वॉररूम 

इसके साथ सोशल मीडिया की टीम कांग्रेस के प्रचार प्रसार के लिए बनी वीडियो को बड़े नेताओं को भेजती है ताकि वह उन विडियो को अपने हैंडल से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाल सके। एक दूसरी टीम कांग्रेस नेताओं की प्रेस कॉन्फ़्रेंस करवाने का काम करती है। किन नेताओं की प्रेस कॉन्फ़्रेंस कहा करवानी है? किस मुद्दे पर किस नेता को कहा भेजना है। यह सब काम भी वाररूम की टीम ही करती है। वहीं शुरुआत में वाररूम की ज़िम्मेदारी तमिलनाडु से वाले नेता सेंथिल को दिया गया था। लेकिन बाद में सेंथिल को तमिलनाडु से लोकसभा का उम्मीदवार बना दिया गया था, तो पहले से तैयार ग्रुप सामूहिक रूप से काम सम्भाल रहा है।

इसमे अहम बात ये है कि, गांधी परिवार जो कार्यक्रम तय किये जा रहे हैं, उसमें इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि, वो सीटें कांग्रेस या गठबन्धन जीते। जिससे बाद में इस तंज से बचा जा सके कि, गांधी परिवार ने जिन सीटों पर प्रचार किया उसमें ज़्यादा हार गए।

Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर वॉक करेंगी Jacqueline Fernandez, इस बार एक्ट्रेस के लिए होगा यह खास -Indianews

Tags:

indianewsSocial Mediatrending Newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue