सिलेंडर के दाम बढ़ने से लेकर इसकी शॉर्टेज होने तक की बात में अब सरकार एक्शन मोड में आ चुकी है. हालांकि, सरकार द्वारा यह कहा जा रहा है कि देश में अभी एलपीजी के सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में हैं.
LPG cylinder booking rules: 7 मार्च 2026 से घरेलू गैस सिलेंडर महंगे होने से आम आदमी को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते भारत पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है. एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों में घबराहट है कि कहीं उन्हें गैस सिलेंडर की किल्लत का सामना न करना पड़ जाए. देश में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत अन्य कई राज्यों में LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं.
सिलेंडर के दाम बढ़ने से लेकर इसकी शॉर्टेज होने तक की बात में अब सरकार एक्शन मोड में आ चुकी है. हालांकि, सरकार द्वारा यह कहा जा रहा है कि देश में अभी एलपीजी के सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में हैं.
सरकार द्वारा अब एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं. दरअसल, गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से पहले इसे बुक करने का मिनिमम समय 21 दिन होता था, जिसे अब सरकार ने बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है. पहले लोग केवल 15, 18 दिन के गैप पर ही सिलेंडर बुक कर देते थे, इससे यह गैप बढ़ाया जा सकेगा. सरकार द्वारा सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए यह फैसला लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की सप्लाई पर असर देखने को मिल रहा है.
एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति करने के लिए सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है और लगातार कई बड़े फैसले और कदम उठा रही है. सोमवार को पेट्रोलियम मंत्रालय ने oil marketing companies (OMCs) को निर्देशित कर सबसे पहले घरों में घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति करने के लिए कहा. एलपीजी के दाम बढ़ने के बाद ही सरकार ने बड़ी ऑयल रिफाइनरीज को निर्देशित कर एलपीजी की प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए भी कहा था ताकि घरेलू गैस की किल्लत न हो. इसके अलावा अब सरकार ने सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किए हैं.
भारत में कमर्शियल सिलेंडर पर भी 115 रुपये बढ़ाए गए हैं. मुंबई और बैंगलुरू में होटल और रेस्तरां पर इसका असर देखने को मिल रहा है. कुछ होटल मालिकों का कहना है कि उन्हें कमर्शियल सिलेंडर मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही सिलेंडर महंगा भी मिल रहा है.
Delhi Police action: दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवालों से, रोहिणी जिले में तैनात इन पुलिसकर्मियों…
आज के समय में कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए…
UPPCS का रिजल्ट आने के बाद से रैंक 1 हासिल करने वाली नेहा पांचाल चर्चा…
Delhi NCR Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है. राजधानी समेत कई…
इसके बिल के तहत आपको किसी प्रकार की रोक टोक का सामना नहीं करना पड़ेगा.…
Proposal During IPL Match: आईपीएल के दूसरे मैच के दौरान एक MI फैन ने अपनी…