इसमें कोई संदेह नहीं है कि घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा हुआ है. कमर्शियल सिलेंडर के पीछे 115 रुपये बढ़ाए गए हैं. इस बीच बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि LPG या PNG आखिर क्या उनके लिए सस्ता पड़ेगा.
LPG vs PNG Which is Cheaper: आजकल देश में सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल को लेकर चर्चा काफी तेज है. हाल ही में भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जिसे लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि देश में सिलेंडर की किल्लत हो सकती है. हालांकि, ऐसा नहीं है देश में एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त हैं.
इसमें कोई संदेह नहीं है कि घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा हुआ है. कमर्शियल सिलेंडर के पीछे 115 रुपये बढ़ाए गए हैं. इस बीच बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि LPG या PNG आखिर क्या उनके लिए सस्ता पड़ेगा.
देखा जाए तो LPG vs PNG में काफी अंतर है. LPG यानि कि रसोई में इस्तेमाल किया जाने वाला घरेलू गैस सिलेंडर है. यह सिलेंडर 14.2 ग्राम का आता है, जोकि दिल्ली में 913 रुपये का मिलता है. दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में घरेलू सिलेंडर की खपत काफी होती है, जिससे आपको कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में सिलेंडर लेना पड़ता है. वहीं, PNG यानि पाइप्ड नेचुरल गैस होती है. यह भी खाना पकाने के लिए ही इस्तेमाल की जाती है, लेकिन अंतर बस इतना है कि यह गैस पाइप के जरिए आपके घरों में पहुंचाई जाती है और यह खत्म नहीं होती है इसे आप जब चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं.
LPG सिलेंडर में आपको 913 रुपये चुकाने होते हैं, लेकिन अगर आप PNG गैस लेते हैं तो इसके लिए आपको प्रति यूनिट की दर से बिल का भुगतान करना होता है. हालांकि, यह आपको एलपीजी के मुकाबले ज्यादा सस्ती और सुरक्षित भी पड़ती है. अगर आप पीएनजी गैस का इस्तेमाल करते हैं तो हर महीने करीब 300 रुपये के आस-पास की बचत कर सकते हैं. इसके लिए आपको केवल एक बार कनेक्शन लेना है और इसके खत्म होने की चिंता छोड़ देनी है क्योंकि यह गैस आपके घर में 24 घंटे उपलब्ध रहती है.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…