<

WhatsApp पर आने वाले कुछ मैसेज खाली कर सकते हैं बैंक अकाउंट, अंजान लिंक पर भूलकर भी न करें क्लिक

आजकल साइबर अपराधियों के ऐसे फर्जी मैसेज भेजकर फ्रॉड करने के कई मामले सामने आ रहे हैं. अगर आपको पास भी ऐसा कोई मैसेज आए, जिसे आप नहीं जानते हैं तो उसे पढ़ने की गलती न करें.

How to Prevent Online Frauds: आज के डिजिटल जमाने में जहां इंटरनेट और स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को बेहद आसान बना दिया है. वहीं, इंटरनेट और मोबाइल के जरिए कुछ लोग धोखाधड़ी जैसे अन्य काम भी कर रही है. आजकल फ्रॉड करने का एक नया ट्रेंड चला है, जिसमें स्कैमर्स Whatsapp पर एक मैसेज भेजते हैं और उसका रिप्लाई करने या उनके द्वारा भेजे जाने वाले लिंक पर क्लिक करने के बाद आपका बैंक अकाउंट तक साफ हो जाता है.

आजकल साइबर अपराधियों के ऐसे फर्जी मैसेज भेजकर ऑनलाइन फ्रॉड करने के कई मामले सामने आ रहे हैं. अगर आपको पास भी ऐसा कोई मैसेज आए, जिसे आप नहीं जानते हैं तो उसे पढ़ने की गलती न करें. 

मीम्स के जरिए आते हैं मैसेज

आजकल Whatsapp पर मीम्स भेजकर फ्रॉड करने के मामले काफी सुनने को मिल रहे हैं. दरअसल, Gen-Z यानि युवा पीढ़ी को मीम्स के जरिए अपनी ओर आकर्षित करना साइबर अपराधियों के लिए एक सॉफ्ट टारगेट होता है. वे लोगों को अच्छे-अच्छे मीम्स भेजते हैं, जिससे मीम्स को डाउनलोड करने के बाद एक अलग पेज खुल जाता है और आपके स्मार्टफोन में वायरस आ जाता है. कुछ मामलों में इसके जरिए वे आपके डेटा तक पहुंच सकते हैं और बैंक अकाउंट की डिटेल भी निकाल सकते हैं.  

पार्ट टाइम नौकरी का आता है मैसेज

आजकल साइबर ठगी करने वाले लोग अंजान नंबर से युवाओं को पार्ट टाइम नौकरी दिलाने का झांसा देते हैं और उनसे अपनी पर्सनल डिटेल मंगवाने के लिए कहते हैं. कई लोग अपनी पर्सनल और बैंक डिटेल शेयर कर देते हैं. इसके बाद वे आपसे कुछ रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर मांगते हैं. इसके बाद वे आपसे कुछ लिंक पर क्लिक करने के लिए कहते हैं और बैंक अकाउंट को पूरी तरह से खाली कर देते हैं. 

कैसे करें साइबर ठगी से बचाव

  • साइबर ठगी बचने के लिए आपको किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना है.
    इसके अलावा व्हाट्सऐप पर ओटीपी या किसी से अपनी बैंक डिटेल और पासवर्ड कभी शेयर न करें।
    अगर किसी अंजान नंबर से मैसेज आया है तो ऐसे में उसे तुरंत ब्लॉक करें.
    साइबर क्राइम में मामले की शिकायत जरूर करें.
Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST