Live TV
Search
Home > देश > Tanishq Robbery Case: कैमरे के सामने रील्स, पर्दे के पीछे करोड़ों की लूट? Tanishq शोरूम लूटकांड में ऐसा खुलासा; पुलिस भी रह गई हैरान

Tanishq Robbery Case: कैमरे के सामने रील्स, पर्दे के पीछे करोड़ों की लूट? Tanishq शोरूम लूटकांड में ऐसा खुलासा; पुलिस भी रह गई हैरान

Madurai Tanishq Showroom Robbery: मदुरई के Tanishq शोरूम से 31 करोड़ की ज्वेलरी चोरी मामले में यूट्यूबर के पिता और गर्लफ्रेंड गिरफ्तार हुए हैं. मुख्य आरोपी निशांत फरार है. पुलिस ने 5 किलो गहने बरामद किए.

Written By:
Published: November 15, 2026 09:37:10 IST
Last Updated: November 15, 2026 09:37:10 IST

Mobile Ads 1x1

Madurai Tanishq Showroom Robbery: तमिलनाडु के मदुरई में Tanishq शोरूम से करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूट्यूबर निशांत के पिता सुरेश और उसकी गर्लफ्रेंड मीनाक्षी के रूप में हुई है. हालांकि, इस मामले का मुख्य आरोपी निशांत अभी फरार है. पुलिस ने अब तक करीब 5 किलो ज्वेलरी बरामद की है.

31 करोड़ रुपये की ज्वेलरी हुई थी चोरी

दरअसल, मदुरई के बायपास रोड पर स्थित Tanishq शोरूम में यह बड़ी चोरी हुई थी. गुरुवार सुबह जब कर्मचारी शोरूम पहुंचे तो डिस्प्ले में रखे गहने गायब मिले. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के मुताबिक, शोरूम से करीब 11.465 किलो सोना चोरी हुआ था, जिसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये बताई गई. इसके अलावा करीब 15 करोड़ रुपये के हीरे के गहने भी चोरी हुए थे. इस तरह कुल चोरी हुई ज्वेलरी की कीमत करीब 31 करोड़ रुपये बताई गई.

मास्क पहनकर शोरूम में घुसा था चोर

पुलिस को शोरूम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दिया था. उसने काले कपड़े पहन रखे थे और चेहरे पर मास्क लगा रखा था. जांच में शक जताया गया कि आरोपी ने लिफ्ट लगाने के लिए बनाए गए रास्ते और वहां लगी रस्सी की मदद से शोरूम में प्रवेश किया था. खास बात यह है कि उस समय शोरूम की इमारत में मरम्मत और निर्माण का काम चल रहा था. यहां पेंटिंग, बिजली और प्लंबिंग से जुड़े काम भी हो रहे थे. पुलिस ने इन सभी पहलुओं की जांच की.

जांच के लिए बनाई गईं 9 विशेष टीमें

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए 9 विशेष टीमें बनाई थीं. इन टीमों ने CCTV फुटेज खंगाले और आसपास से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी जुटाई. इसके अलावा शोरूम में आने वाले लोगों और पुराने कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई. फॉरेंसिक टीम ने दीवारों, लोहे के ढांचे, लिफ्ट की केबल, ज्वेलरी बॉक्स, सीढ़ियों और दरवाजों से सबूत जुटाए. पुलिस रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी आरोपी की तलाश कर रही थी.

ग्राहक की शादी के गहने भी हुए चोरी

इस चोरी से उन ग्राहकों को भी परेशानी हुई, जिन्होंने शोरूम से पहले ही गहने खरीद लिए थे. पांडी नाम के एक ग्राहक ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त की शादी के लिए ज्वेलरी खरीदी थी. भुगतान करने के बाद उन्हें अगले दिन गहने लेने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसी दौरान चोरी हो गई. शोरूम कर्मचारियों ने उन्हें दूसरे ब्रांच से वैसे ही गहने देने का भरोसा दिया था.

ये भी पढ़ें : झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

AIADMK नेता ने सरकार पर उठाए सवाल

इस घटना को लेकर AIADMK नेता एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधा. उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार से ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी निशांत की तलाश कर रही है. साथ ही गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका और चोरी हुई बाकी ज्वेलरी के बारे में भी जांच जारी है.

ये भी पढ़ें : Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

MORE NEWS