India News (इंडिया न्यूज), Mahant Nritya Gopal Das: 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक समारोह की तैयारियों श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास ने खास तीरेके से की है। उन्होंने108 फुट लंबी अगरबत्ती जलाकर एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान किया। जिसका वजन लगभग 3,610 किलोग्राम है। वहीं इसकी चौड़ाई लगभग साढ़े तीन फीट है। जिसे गुजरात से अयोध्या लाया गया है। अनुमान है कि यह अगरबत्ती लगभग डेढ़ महीने तक जलती रहेगी। वहीं इसका सुगंध 50 किमी की दूरी तक फैलेगा।
इन चीजों से बना अगरबत्ती
इस अगरबत्ती को Mahant Nritya Gopal Das: द्वारा “जय श्री राम” के नारे लगाते हुए एक बड़ी भीड़ के बीच जलाई गई। इस अनूठी अगरबत्ती को बनाने के लिए गाय के गोबर, घी, सार, फूलों के अर्क और जड़ी-बूटियों के संयोजन का उपयोग किया गया है। एक बार प्रज्वलित होने के बाद, इसके लगभग डेढ़ महीने तक जलने की उम्मीद है।
अधिकारी ने दी जानकारी
इस बात की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि ”वडोदरा में अगरबत्ती तैयार करने में छह महीने से अधिक का समय लगा।”यह शुभ कार्यक्रम अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के अभिषेक समारोह की तैयारियों के हिस्से के रूप में हुआ।
Also Read:
- IND vs AFG: टी20आई में 14 महीने बाद वापसी करने वाले विराट कोहली ने दिखाया अलग अंदाज, जानें पूरी कहानी
- Cooch Behar Trophy: टूटा युवराज सिंह का 24 साल पुराना रिकॉर्ड, इस युवा खिलाड़ी ने खेली अब तक की सबसे बड़ी पारी।
- IND vs AFG: दूसरे T20I मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर