ADVERTISEMENT
होम / देश / Maharashtra CM:खतरे में है महाराष्ट्र सीएम की कुर्सी, कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

Maharashtra CM:खतरे में है महाराष्ट्र सीएम की कुर्सी, कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

BY: Ritesh kumar Bajpeyee • LAST UPDATED : August 19, 2023, 2:07 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Maharashtra CM:खतरे में है महाराष्ट्र सीएम की कुर्सी, कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

India news(इंडिया न्यूज़),Maharashtra CM: महाराष्ट्र की राजनीति इनदिनोंम चर्चा में है। बताया जा रहा है। राज्य विधानसभा में कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया हैै कि सितंबर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बदले जा सकते है। उन्होंने कहा देखिए महाराष्ट्र में जो चल रहा है वो ठीक नहीं चल रहा है, यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकता है। क्योंकि इनलोगों को सत्ता का भूख है। जल्दी ही एकनाथ शिंदे के हाथ से सीएम की कुर्सी जाने वाली है। काग्रेस नेता  विजय वडेट्टीवार काफी दिनों से महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर है। पहले भी कई बार दावा कर चुके है कि महाराष्ट्र सरकार में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री जब उपमुख्यमंत्री को खाना खाने के लिए बुलाते है तो नहीं जाते है। इससे साबित होता है की सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता ने दावा किया था, कि मुख्यमंत्री और डीप्टी सीएम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

 देवेंद्र फडणवीस ने कहा,  ऐसा कभी नहीं होगा 

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बदले जाने का दावा भले ही काग्रेस नेता के तरफ से किया जा रहा है लेकिन ऐसी कोई संभावना नजर नही आ रही है। क्योंकि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस से पुछा गया की क्या प्रदेश में मुख्यमंत्री बदला जा सकता है। इसपर उन्होंने कहा था मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से हमारी भावनात्मक संबंध है। और दादा अजित पवार के साथ मेरा राजनीतिक गठबंधन है ऐसा कुछ नहीं है। जो जीस पद में है अपने पद पर बने रहेंगे।

सरकार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी 

बात करे महाराष्ट्र सरकार की तो भाजपा इस सरकार में सबसे बड़ी पार्टी है। उसके पास 105 विधायक है। वही एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पास 40 के करीब विधायकों की संख्या है। वहीं एनसीपी में टूट होने के कारण अजित पवार के साथ लगभग 35 विधायक एनडीए में शामिल हो गए। अतित पवार को वर्तमान में उपमुख्यमंत्री भी बनाए गय है। भाजपा संख्या बल होने के बाद भी सीएम की कुर्सी को एकनाथ शिंदे को दे दिया है।

यह भी पढ़े

 

 

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT