Hindi News / Indianews / Maharashtra New Cm The Suspense Continues About The Next Cm Of Maharashtra Why Did Eknath Shinde Suddenly Go To His Village Which Brahmastra Will He Release To Increase The Anxiety

महाराष्ट्र के अगले CM को लेकर सस्पेंस जारी, अचनाक एकनाथ शिंदे क्यों गए अपने गांव, किस ब्रह्मस्त्र को छोड़ बढ़ाएंगे धुकधुकी?

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर सस्पेंस जारी है। चुनाव परिणाम से महायुति सरकार ही बनेगी ये तय हो गई है। लेकिन सीएम चेहरा कौन होगा, यह 1 सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तय नहीं हो पाया है।

BY: Raunak Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Maharashtra New CM: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर सस्पेंस जारी है। चुनाव परिणाम से महायुति सरकार ही बनेगी ये तय हो गई है। लेकिन सीएम चेहरा कौन होगा, यह 1 सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तय नहीं हो पाया है। इस बीच एकनाथ शिंदे के अचानक गांव जाने से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। जिसके बाद माना जा रहा है कि आज एकनाथ शिंदे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है, क्योंकि शिंदे हर बड़ा फैसला लेने से पहले अपने गांव जाते हैं। यह दावा खुद शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने किया है।

सीएम चेहरा पर सस्पेंस बरकरार

बता दें कि, महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर सस्पेंस के बीच शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने शुक्रवार (29 नवंबर) को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस जल्द ही खत्म हो जाएगा। कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे अगले 24 घंटे में कोई बड़ा फैसला लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एकनाथ शिंदे जब भी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने पैतृक गांव जाते हैं। आज वे कोई बड़ा फैसला लेंगे। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र के सीएम के नाम की घोषणा आज की जाएगी और शपथ ग्रहण 2 दिसंबर को होगा। शिवसेना नेता शिरसाट ने आगे कहा कि एकनाथ शिंदे केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोई पद नहीं लेंगे क्योंकि उनकी रुचि महाराष्ट्र की राजनीति में है। बता दें कि, महायुति में भाजपा, शिवसेना में एकनाथ शिंदे और एनसीपी में अजित गुट शामिल है। महायुति ने महाविकास अघाड़ी को चुनाव में हराया है।

अपने काम की तारीफ करने गये थे उर्जा मंत्री, कार्यक्रम में गुल हुई बिजली, जब हुए पानी-पानी तो बड़े अफसरों पर फोड़ दिया ठीकरा

Mahayuti Government News : महायुति गवर्नमेंट न्यूज

बांग्लादेश में मंदिरों में तोड़फोड़ जारी…, शांति का नोबेल लेने वाला कट्टरपंथी मौन, हिंदुओं पर कब जुल्म रोकेंगे यूनुस साहब?

नहीं छोड़ेंगे महाराष्ट्र की राजनीति

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संजय शिरसाट ने कहा कि गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर महाराष्ट्र के नेताओं की बैठक हुई। अमित शाह और पीएम मोदी महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि आज आधी रात तक महाराष्ट्र के सीएम के नाम की घोषणा हो जानी चाहिए। मुझे पता है कि शपथ ग्रहण समारोह 2 दिसंबर को होगा। एकनाथ शिंदे दिल्ली नहीं जाएंगे। उनकी रुचि दिल्ली की राजनीति से ज्यादा महाराष्ट्र की राजनीति में है। इससे पहले एकनाथ शिंदे ने दिल्ली की हुई महयुति की बैठक को ‘अच्छा और सकारात्मक’ बताया था।

200 रुपए के लिए देश को धोखा! पाकिस्तानी एजेंटों को दे रहा था खुफिया जानकारी, गुजरात के सिंघमों ने धर दबोचा

Tags:

"Devendra FadnavisEknath ShindeIndia newsindianewslatest india newsMaharashtra CM newsMaharashtra New CMNewsindiaShivsenatoday india news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue