Hindi News / Indianews / Maharashtra News Doctor Brutally Assaulted In Maharashtra Hospital Man Attacked With Sickle 18 Times

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अस्पताल में डॉक्टर के साथ हैवानियत, शख्स ने 18 बार किया हंसिया से हमला

India News (इंडिया न्यूज), Maharashtra News: महाराष्ट्र के एक अस्पताल के अंदर शुक्रवार रात एक डॉक्टर पर भयावह जानलेवा हमला किया गया। ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमलावर डॉक्टर पर दरांती ( हंसिया) से करीब 18 बार वार करता दिख रहा है। हमले के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया […]

BY: Reepu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Maharashtra News: महाराष्ट्र के एक अस्पताल के अंदर शुक्रवार रात एक डॉक्टर पर भयावह जानलेवा हमला किया गया। ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमलावर डॉक्टर पर दरांती ( हंसिया) से करीब 18 बार वार करता दिख रहा है। हमले के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। जिसे देख कर हर कोई दंग है। चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला है।

क्या हुआ था

जानकारी के अनुसार डॉक्टर अपने फोन पर बात कर रहा था। सीसीटीवी के अनुसार डॉक्टर के बगल में एक शख्त खड़ा था। जो अनजान था। वीडियो के अनुसार उसके बाद वह उस डॉक्टर पर हमला करता है। डॉक्टर के हिलने-डुलने के बंद होने के बाद भी वह व्यक्ति उसके चेहरे और गर्दन पर हमला करता रहा।

पोते की जलाई चिता फिर उसी में कुद कर दादा ने दे दी जान, अधजली लाश देख दंग रह गए लोग, पीछे की वजह जान पुलिस का ठनका माथा 

Doctor brutally assaulted in Maharashtra hospital, man attacked with sickle 18 times

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नासिक के पंचवटी इलाके में एक अस्पताल के निदेशक डॉ. कैलास राठी (48) पर शुक्रवार रात हमला किया गया।

Also Read: कौन थे इनेलो नेता नफे सिंह? पुलिस को हत्या के पिछे इस गिरोह के होने का संदेह

आरोपी गिरफ्तार

“पीड़ित के पूर्व कर्मचारियों में से एक के पति को हमले के लिए गिरफ्तार किया गया है। महिला पर उसके अस्पताल में काम करने के दौरान 6 लाख रुपये की हेराफेरी करने का आरोप था। उसे बर्खास्त कर दिया गया था लेकिन बाद में बहाल कर दिया गया। हालांकि, उसने उससे 12 लाख रुपये और ले लिए। और इसे वापस भुगतान करने से इनकार कर दिया, “पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा। डॉक्टर की पत्नी की शिकायत के आधार पर पूर्व कर्मचारी और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Also Read: 10 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली करेगी TMC, “खेला होबे” का साझा किया पोस्टर

Tags:

Maharashtra news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue