<
Categories: News

IRCTC ने कमाल का फीचर लॉन्च कर रेल यात्रियों को दी बड़ी राहत, अब टिकट बुकिंग फेल होने पर नहीं कटेगा पैसा

रेल यात्रा को किफायती बनाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा लॉन्च किया गया यह फीचर कितने काम का साबित होता है यह देखने वाली बात है. चलिए समझते हैं आखिर क्या है Resume/Retry Booking और आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

Resume/Retry Booking: भारतीय रेलवे समय-समय पर खुद को अपग्रेड करता रहता है. हाल ही में IRCTC ने रेल में यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन फीचर निकाला है. अक्सर कुछ लोगों को ट्रेन की टिकट बुक करते हुए बुकिंग फेल हो जाती है. इसके चलते कई लोगों का पैसा ब्लॉक भी हो जाता है. इस झंझट को पूरी तरह से खत्म करने के लिए IRCTC Resume/Retry Booking फीचर लेकर आया है. इस फीचर से अब यात्रियों को टिकट बुक करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा.

रेल यात्रा को किफायती बनाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा लॉन्च किया गया यह फीचर कितने काम का साबित होता है यह देखने वाली बात है. चलिए समझते हैं आखिर क्या है Resume/Retry Booking और आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं. 

क्या है Resume/Retry Booking फीचर?

IRCTC द्वारा निकाला गया Resume/Retry Booking फीचर खासतौर पर इस मकसद के साथ निकाला गया है कि यात्री को टिकट बुक करते समय पेमेंट और बुकिंग में किसी समस्या का सामना न करना पड़े. दरअसल, पहले कई लोगो के ऐप या वेबसाइट से टिकट करने पर बुकिंग फेल हो (How to Book Railway Ticket) जाती थी, लेकिन यात्री के खाते से पैसे कट जाते थे. लेकिन, यह पैसा रेलवे तक नहीं पहुंचता था. ऐसे में यात्री को टिकट नहीं मिल पाता था. हालांकि, पैसे एक से दो दिनों के भीतर खाते में फिर से आ जाते थे, लेकिन कुछ लोगों के पैसे भी इसके चलते फंस जाते थे. 

बुकिंग फेल होने पर दोबारा कर सकेंगे टिकट

भारतीय रेलवे ने बुकिंग फेल होने को एक बड़ी परेशानी समझते हुए यात्रियों को राहत दे दी है. अब अगर आप टिकट कर रहे हैं और पैसा कट जाता है या बुकिंग कैंसल हो जाती है और उस पैसे को लेकर रेलवे का कोई रिस्पॉन्स नहीं आता है तो आप Resume/Retry Booking पर क्लिक करके उसी पैसे में अन्य बुकिंग कर सकते हैं. लेकिन, आपकी टिकट की रकम पहले जितनी ही होनी चाहिए. 

पेमेंट के लिए कर सकेंगे इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल

Resume/Retry Booking फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आप UPI, नेट बैंकिंग, वॉलेट, प्री-पेड कार्ड, ऑटोपे, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड आदि जैसे कई पेमेंट मोड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपका टिकट इनसे पेमेंट करने के बाद कंफर्म नहीं हुआ तो आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST