हैदराबाद मर्डर न्यूज़: महिला ने उस आदमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस किया था जिसकी वजह से वह कनाडा वापस नहीं जा सका.
हैदराबाद पूर्व पत्नी हत्या मामला
हैदराबाद मर्डर न्यूज़: हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां कनाडा में काम करने वाले एक आईटी प्रोफेशनल ने अपनी पूर्व पत्नी की कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी अपनी एक्स-वाइफ द्वारा दर्ज कराए गए घरेलू हिंसाकेस से इस कदर परेशान था कि वह कनाडा वापस नहीं जा पा रहा था और इसी बात को लेकर उसने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया.
जानकारी के मुताबिक उसके एक्स-वाइफ की उम्र केवल 29 साल थी और वह भी एक आईटी कंपनी में काम करती थी. वहीं महिला के दूसरे पति ने अपनी शिकायत में खुलासा किया है कि उसकी पत्नी तीन महीने की गर्भवती थी. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी साल 2022 में भारत में हुई थी. शादी के बाद आरोपी कनाडा चला गया और महिला भी उसके साथ वहां रहने लगी. लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए और महिला भारत लौट आई. इसके बाद उसने महाराष्ट्र में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया.
साल 2024 में दोनों का तलाक हो गया और अप्रैल 2025 में महिला ने दूसरी शादी कर ली. इसी बीच आरोपी की मां की मृत्यु के बाद वह मार्च 2025 में भारत लौट आया. घरेलू हिंसा के मामले के चलते उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था और पासपोर्ट भी निलंबित कर दिया गया था जिससे वह वापस कनाडा नहीं जा सका.
इसके बाद वह बेरोजगार होकर तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में अपने घर वालों के साथ रहने लगा.पुलिस के मुताबिक आरोपी को लगता था कि उसकी और उसके परिवार की मानसिक पीड़ा के लिए उसकी पूर्व पत्नी जिम्मेदार है. यहां तक कि वह अपनी मां की मौत के लिए भी उसे ही दोषी मानता था.
आरोपी ने महिला की हत्या की योजना बनाई और सोशल मीडिया के जरिए उसका पता खोज निकाला. वह करीब दो महीने पहले हैदराबाद पहुंचा और एक हॉस्टल में रहने लगा. हाल ही में उसने महिला के अपार्टमेंट की रेकी भी की थी.
बुधवार को वह महिला के घर पहुंचा. उसके बैग में दो चाकू, एक ड्रिल मशीन और पांच लीटर पेट्रोल से भरा कैन था. वह जबरन घर में घुसा और जिस कमरे में महिला मौजूद थी, उसमें अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद उसने महिला के सिर पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के समय महिला की सास बालकनी में मौजूद थीं. परिवार के अन्य सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने कमरे में पेट्रोल छिड़क दिया था और खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था. आरोपी ने कमरे में आग लगाने की धमकी भी दी हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद वह बाहर आ गया और उसे हिरासत में ले लिया गया.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…