India News (इंडिया न्यूज), Today Weather Update: वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही मौसम गर्म और हल्का बना हुआ है। दिन में तेज धूप खिल रही है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है लेकिन रात में ठिठुरन अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। इसके चलते कड़ाके की ठंड अब लगभग खत्म हो चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने 9 से 11 फरवरी तक के लिए ताजा मौसम अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। जिससे वहां शीतलहर चल सकती है और कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है। इस दौरान उत्तरी राज्यों में कोहरा छा सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात में दिक्कतें आ सकती हैं।
यूपी के मौसम की बात करें तो दिनभर ठंडी पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इस दौरान ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और 15 फरवरी तक लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा। हरियाणा और पंजाब में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। 9 और 10 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना है। बिहार में दिनभर तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं। जिससे ठंड का अहसास हो रहा है। लेकिन दिन में खिली तेज धूप गर्मी का अहसास करा रही है। हालांकि अगले 24 घंटे में मौसम बदलने की उम्मीद है। पश्चिमी हिमालय में विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। तराई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही घना कोहरा भी लोगों को परेशान करेगा।
Aaj ka Mausam: मौसम का बड़ा उलटफेर! दिल्ली में बादल
मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी में दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश का अलर्ट है। दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है और दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। रविवार यानी आज हरियाणा के कई हिस्सों में बदले मौसम का असर राजधानी दिल्ली पर भी देखने को मिल सकता है। इसके असर से कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या तेज हवाएं चल सकती हैं। अन्य स्थानों पर मौसम साफ रहेगा तथा धूप खिली रहेगी।