Live
Search
Home > देश > पैसे से भरा बैग लेकर मंदिर के गुंबद पर चढ़ा बंदर, ना फ्रूटी ना केले इस तरह बैग को किया वापस, वीडियो वायरल

पैसे से भरा बैग लेकर मंदिर के गुंबद पर चढ़ा बंदर, ना फ्रूटी ना केले इस तरह बैग को किया वापस, वीडियो वायरल

Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंदर ने महिला श्रद्धालु का वैनिटी बैग झपट लिया और मुख्य प्रवेश द्वार सिंहद्वार के ऊपर बने गुमुट पर जा बैठा.

Written By: Divyanshi Singh
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-03-03 14:22:17

Mobile Ads 1x1

Jagannath Temple: श्री जगन्नाथ मंदिर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बंदर ने एक महिला श्रद्धालु का वैनिटी बैग छीन लिया और मुख्य द्वार सिंहद्वार के ऊपर बने गुंबद पर जा बैठा. यह घटना मंदिर परिसर में हुई, जिससे कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई.

बंदर को कैसे मिला बैग?

रिपोर्ट्स के अनुसार महिला भक्त सिंहद्वार के पास खड़ी थी और दर्शन के लिए प्रतीक्षा कर रही थी. तभी अचानक एक बंदर ने उसके हाथ से बैग झपट लिया और तेजी से गुंबद की ओर चढ़ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैग में नकदी और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे. घटना के बाद महिला और उसके परिवार के सदस्य घबरा गए और मौके पर मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाने लगे.

घबराहट का माहौल

बंदर के ऊंचाई पर बैठ जाने से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. बैग वापस पाने के प्रयास में महिला का एक रिश्तेदार जोखिम उठाते हुए ऊपर चढ़ गया और डंडे की मदद से बंदर को भगाने की कोशिश की. इस दौरान आसपास खड़े श्रद्धालुओं में भी चिंता और घबराहट का माहौल बना रहा.

यहां देखें वीडियो

कैसे मिला बैग?

करीब कुछ मिनट की मशक्कत के बाद बंदर ने बैग नीचे गिरा दिया. परिवार के सदस्यों ने तुरंत बैग को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया. राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी श्रद्धालु को कोई शारीरिक चोट नहीं आई.

बंदरों की बढ़ती संख्या

हालांकि, इस घटना ने मंदिर परिसर में बंदरों की बढ़ती संख्या और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. फिलहाल, मंदिर प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

MORE NEWS

Home > देश > पैसे से भरा बैग लेकर मंदिर के गुंबद पर चढ़ा बंदर, ना फ्रूटी ना केले इस तरह बैग को किया वापस, वीडियो वायरल

Written By: Divyanshi Singh
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-03-03 14:22:17

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS