होम / Moon Surface Temperature: इसरो नें मापा चन्द्रमा का तापमान, रिपोर्ट देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

Moon Surface Temperature: इसरो नें मापा चन्द्रमा का तापमान, रिपोर्ट देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

Divya Gautam • LAST UPDATED : August 28, 2023, 2:01 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Moon Surface Temperature: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रमा की सतह के तापमान से जुड़ा एक ग्राफ रविवार को जारी किया। अंतरिक्ष एजेंसी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने चंद्रमा पर दर्ज किए गए उच्च तापमान को लेकर आश्चर्य जताया है। चंद्रमा पर दर्ज हुआ तापमान हमारे वैज्ञानिकों कि अपेक्षा के अनुसार बहुत अधिक है।

इसरो नें मापा चन्द्रमा का तापमान

एक्सपेरिमेंट (चेस्ट) ने चंद्रमा की सतह के थर्मल बिहेवियर को समझने के लिए, दक्षिणी ध्रुव के आसपास चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी का तापमान को मापा। इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि ये विक्रम लैंडर पर चेस्ट पेलोड के पहले अवलोकन हैं। चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझने के लिए, चेस्ट ने ध्रुव के चारों ओर चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान को मापा।

चांद का तापमान अपेक्षा से अधिक

इसरो वैज्ञानिक बीएचएम दारुकेशा ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा कि हम सभी मानते थे कि सतह पर तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड से 30 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास हो सकता है, लेकिन यह 70 डिग्री सेंटीग्रेड है।यह आश्चर्यजनक रूप से हमारी अपेक्षा से अधिक है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि पेलोड में तापमान को मापने का एक यंत्र लगा है। जो सतह के नीचे 10 सेंटीमीटर की गहराई तक पहुंचने में सक्षम है। इसरो ने कहा कि इसमें 10 तापमान सेंसर लगे हैं। ग्राफ विभिन्न गहराइयों पर चंद्र सतह/करीबी-सतह की तापमान भिन्नता को दर्शाता है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के लिए ये पहले ऐसे प्रालेख हैं, विस्तृत अवलोकन जारी है।

ये भी पढ़ें- G20 Summit: भारत दौरे पर आएंगी शेख हसीना, जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगी हिस्सा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Dental Care Tips: दांतों को सुरझित रखने के लिए इन फूड आइटम्स का ना करें इस्तेमाल, वरना हो सकते हैं यह नुकसान -Indianews
Virat Kohli: कोहली के अजब-गजब शॉट्स खेलने पर कोच राजकुमार शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा-Indianews
Skin Care Tips: अगर आप में भी हैं ये 6 ब्यूटी हैबिट्स, तो स्किन को हो सकते हैं बड़े नुकसान, ऐसे करें बदलाव -Indianews
Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल विवाद में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे, लोगों ने दी अपनी राय-Indianews
Raw Milk: क्या कच्चा दूध पीना सुरक्षित है? जानें इसकी डिटेल्स -Indianews
Tiktok Csis: क्या कनाडाई लोगों की जासूसी के लिए चीन टिकटॉक का कर रहा इस्तेमाल ? खुफिया एजेंसी की चेतावनी-Indianews
Chandu Champion Trailer: Kartik Aaryan की चंदू चैंपियन का जबरदस्त ट्रेलर हुआ जारी, सैनिक लुक में दहाड़ते दिखे एक्टर -Indianews
ADVERTISEMENT