Hindi News / Indianews / Mulayam Singh Yadav Will Be Cremated Today The Body Will Be Kept For The Last Glimpse At Saifai Mela Ground

मुलायम सिंह यादव का आज होगा अंतिम संस्कार, सैफई मेला ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर

Mulayam Singh Cremination: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कल सोमवार को निधन हो गया था। मुलायम सिंह ने 82 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। जिसके बाद आज मंगलवार दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार होगा। आपको बता दें कि इससे पहले सुबह 10 बजे से सैफई […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Mulayam Singh Cremination: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कल सोमवार को निधन हो गया था। मुलायम सिंह ने 82 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। जिसके बाद आज मंगलवार दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार होगा। आपको बता दें कि इससे पहले सुबह 10 बजे से सैफई मेला ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

इस दिन कराया गया था भर्ती

आपको बता दें कि 22 नवंबर 1939 को मुलायम सिंह यादव का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। यह देश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थे। आपको बता दे इन्होनें तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में कोम किया है। मुलायम सिंह यादव को 2 अक्टूबर 2022 को ऑक्सीजन प्राब्लम के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जिसके साथ यूरिन में इन्फेक्शन और ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ गई थी। जिस कारण उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत, AIIMS दिल्ली में कराए गए भर्ती

Mulayam Singh Cremination

आपको बता दे इसी साल मेदांता अस्पताल में 9 जुलाई को मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का भी निधन हो गया था। उनके निधन के एक महीने बाद ही मुलायम सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। 22 अगस्त को उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया। तब से उनका इलाज यहां चल रहा था।

अंतिम संस्कार में कौन-कौन होगा शामिल?

अंतिम संस्कार के दौरान कई नेता सैफई पहुंचने वाले हैं। आपको बता दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हेमंत सोरेन, ओम बिड़ला, केसीआर कमलनाथ समेत केंद्रीय मंत्री भी श्रद्धांजलि अर्पित करने आएंगे। इसी के साथ शरद पवार, सुप्रिया सुले भी आज अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अपनी राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च करने वाले के चंद्रशेखर राव भी आज सैफई पहुंचने वाले हैं। उनके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आप नेता संजय सिंह भी आज अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

Also Read: आज तीन बजे मेला ग्राउंड में होगा नेता जी का अंतिम संस्कार, पीएम मोदी के सैफई आने की चर्चा

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue