Hindi News / Indianews / Mumbai Indians Crushed By Rajasthan Royals Yashasvi Jaiswal Scored A Brilliant Century India News

IPL 2024, MI VS RR Highlights: मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स ने रौंदा, यशस्वी जयसवाल ने लगाया शानदार शतक

India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024, MI VS RR Highlights: आईपीएल (IPL) 2024 के 38वें मैच में आज (22 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने हैं। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024, MI VS RR Highlights: आईपीएल (IPL) 2024 के 38वें मैच में आज (22 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने हैं। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। अब राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 20 ओवर में 180 रन बनाने होंगे। वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से दिए 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 9 विकेट से जीत हासिल की। 18.4 ओवर में राजस्थान ने 1 विकट खोकर 183 रन बनाएं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने नाबाद 104 रन की पारी खेली।

RR की बल्लेबाजी

  • जोस बटलर- 35 रन
  • यशस्वी जयसवाल- 104 रन*
  • संजू सैमसन- 38 रन*

MI की गेंदबाजी

  • पीयूष चावला- 1 विकेट

MI की बल्लेबाजी

  • रोहित शर्मा- 6 रन
  • इशान किशन- 0 रन
  • सूर्यकुमार यादव- 10 रन
  • मोहम्मद नबी- 23 रन
  • नेहल वढेरा- 49 रन
  • हार्दीक पांड्या- 10 रन
  • तिलक वर्मा- 65 रन
  • गेराल्ड कोएत्ज़ी- 0 रन
  • टिम डेविड- 3 रन

RR की गेंदबाजी

  • संदीप शर्मा- 5 विकेट
  • ट्रेंट बोल्ट- 2 विकेट
  • युजवेंद्र चहल- 1 विकेट
  • आवेश खान- 1 विकेट

12:07 PM , 23-APR-2024

दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक प्रकट हुए चार दिव्य साधु! देख कर चकाचौंध हो गए लोग, फिर हुआ ऐसा खेला… पैरों तले से खिसक गई जमीन

IPL 2024, MI VS RR Highlights

राजस्थान ने मुंबई को रौंदा

बता दें कि, मुंबई इंडियंस की तरफ से 180 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल (104 रन) और जोस बटलर (35 रन) ने तेज शुरुआत दिलाई। पॉवरप्ले के खत्म होने तक टीम का स्कोर 66 रन बिना विकेट खोये था। जिसके बाद थोड़े देर के लिए बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा। हैब शुरू होने के बाद राजस्थान ने दोनों बल्लेबाजों ने शानदार कहल दिखते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। जिसके बाद जोस बटलर को आउट कर पियूष चावला ने इस साझेदारी को तोडा। उसके कप्तान संजू सैमसन (38 रन) ने जायसवाल के साथ मिलकर टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई। मुंबई की तरफ से एक मात्र सफलता पियूष चावला को मिली।

09:25  PM , 22-APR-2024

RR vs MI Live Score :मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को दिया 180 रन का लक्ष्य

टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुवात खराब रही। 6 रन के स्कोर पर मुंबई का 2 विकेट गिरा। रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रनों की पारी खेली। वहीं नेहल वढेरा ने 49 रनों की पारी खेली। मोहम्मद नबी ने 23 रन की पारी खेली। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज 10 रन का आकड़ा नहीं पार कर सका।

09:05  PM, 22-APR-2024

RR vs MI Live Score : मुंबई का छठा विकेट गिरा

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हार्दिक पांड्या कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्हें आवेश खान ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। कप्तान 10  गेंदों में सिर्फ 10 रन बना सके।

08:53  PM, 22-APR-2024

RR vs MI Live Score : मुंबई का पांचवा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका नेहल वढेरा के रूप में लगा। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने शिकार बनाया। नेहल 24 गेंदों में 49 रन बनाकर लौटे। वह एक रन से अर्धशतक बनाने से चूके। नेहल और तिलक के बीच पांचवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई।

07:50  PM, 22-APR-2024

RR vs MI Live Score : मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ा गई है और संदीप शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर उसे तीसरा झटका दे दिया है। सूर्यकुमार यादव आठ गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए।

07:39  PM, 22-APR-2024

RR vs MI Live Score : मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

मुंबई को दूसरा झटका दूसरे ही ओवर में ईशान किशन के रूप में लगा। उन्हें संदीप शर्मा ने अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मुंबई के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए।

07:30  PM, 22-APR-2024

RR vs MI Live Score : मुंबई का पहला विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस को पहला झटका पहले ओवर में ही लगा। ट्रेंट बोल्ट ने रोहित शर्मा को शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सके। तीसरें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे हैं।

07:07 PM, 22-APR-2024

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट सब: नुवान तुषारा, आकाश मधवाल, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवॉल्ड ब्रेविस।

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट सब: जोस बटलर, केशव महाराज, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर।

07:01 PM, 22-APR-2024

RR vs MI Live Score : मुंबई ने टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। इस मैच में मुंबई तीन बदलावों के साथ उतरेगी। आकाश मधवाल, रोमारियो शेफर्ड और श्रेयस गोपाल के स्थान पर नुवान तुषारा, नेहल वढेरा और पीयूष चावला आए हैं। वहीं, राजस्थान की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है। संदीप शर्मा की कुलदीप सेन की जगह वापसी हुई है।

Tags:

"ipl 2024"India newsindia news hindiindia news latestIndia News SportsindianewsIPLLatest Cricket News UpdatesMI Vs RRRR vs MIइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue