सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत दिलाया है.
युवक ने बुजुर्ग महिला के प्रति दिया सम्मान, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Mumbai man surprises car-washer: मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, वायरल वीडियो के मुताबिक, एक बुजुर्ग महिला, जिन्हें नेटिज़न्स प्यार से ‘दादी’ कह रहे हैं, मुंबई की सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को धोकर अपना गुजारा करती नजर हुईं आ रही हैं. लेकिन, उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी मेहनत और स्वाभिमान को देखकर हर कोई पूरी तरह से हैरान रह गया है, लेकिन इस कहानी में मोड़ तब आया जब एक कार मालिक ने उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का फैसला किया.
वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक युवक, जिसकी कार यह बुजुर्ग महिला धोती थी, उन्होंने केवल उनकी मेहनत की कमाई ही नहीं दी, बल्कि उन्हें नकदी और एक बेहद ही सुंदर साड़ी उपहार में देकर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. तो वहीं, युवक का यह उदार व्यवहार देखकर दादी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से छलकते आंसू उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा और उस पल की खुशी को भी बयां कर रहे थे.
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ देखने को मिली. जहां, कुछ वायरल वीडियो पर कुछ नेटिज़न्स ने कहा कि उम्र की बाधा को पार कर काम करने वाली इन दादी के रूप में हमें एक असली योद्धा दिखाई देता है.
तो वहीं, कई यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि ‘दुनिया में मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं होता है’ क्योंकि वह अपने परिवार या स्वाभिमान के लिए किसी भी उम्र में कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटती हैं.
लोगों ने न सिर्फ दादी की कड़ी मेहनत की जमकर सराहना की, बल्कि उस युवक के दयालु भाव की भी तारीफ की जिसने इस मेहनत को पहचाना और उन्हें सम्मान देकर उनका हौसला भी बढ़ाया. दरअसल, यह वीडियो याद दिलाता है कि बड़े शहरों की कंक्रीट की दीवारों के पीछे आज भी इंसानियत जिंदा है. और साथ ही यह छोटी सी घटना हमें सिखाती है कि हमारे आस-पास ऐसे कई गुमनाम नायक हैं, जिन्हें बस थोड़े से सम्मान और सहानुभूति की तलाश है. फिलहाल, इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है, जिसस लोग जमकर एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं.
Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार, 31 मार्च को दिन के समय तापमान में गिरावट देखी…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…
UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…
Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…