<
Categories: देश

Taxi Driver Extorts Money: मुंबई में कैब ड्राइवर ने अमेरिकी महिला से की ठगी, 400 मीटर दूरी के लिए वसूले 18000

मुंबई पुलिस ने एक अमेरिकन महिला की पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने महिला को 400 मीटर दूर होटल में छोड़ने के लिए 18000 रुपए वसूले.

Mumbai Taxi Driver: एक अमेरिकी महिला मुंबई एयरपोर्ट पहुंची और उसे 400 मीटर की दूरी पर जाना था. टैक्सी ड्राइवर ने इतनी सी दूरी के लिए महिला से 200 डॉलर यानी 18000 रुपए वसूले. महिला ने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया. इसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में बताया कि अमेरिकी महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी यात्रा का एक्सपीरियंस शेयर किया था. ये मामला तेजी से वायरल हुआ और पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

अमेरिकी महिला ने किया पोस्ट

अमेरिकी महिला ने अपनी पोस्ट में बताया कि वो हाल ही में मुंबई आईं. उन्होंने एयरपोर्ट से एक टैक्सी ली, जिससे उन्हें पास के ही 5 स्टार होटल में जाना था. रास्ते में टैक्सी ड्राइवर और उसके एक साथी ने मिलकर प्लान बनाया. वे महिला को पहले किसी अनजान जगह ले गए. इसके बाद उन्होंने 200 डॉलर यानी लगभग 18 हजार रुपए वसूले. इसके बाद उन्हें होटल छोड़ा. 

टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए. पुलिस ने टैक्सी की पहचान की और फिर टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. उस गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए डॉक्यूमेंट्स RTO भेजे जाएंगे. 

बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही पुलिस

पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी महिला 12 जनवरी को होटल में ठहरी थीं. इसके बाद वे अगले दिन पुणे के लिए रवाना हो गईं और फिर अमेरिका वापस चली गईं. इस दौरान उन्होंने होटल स्टाफ से भी इस बारे में शिकायत नहीं की थी. अब पुलिस इस मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला का बयान लेने की कोशिश कर रही है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

DC vs MI: दिल्ली बनाम मुंबई मैच में बादलों की एंट्री! क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच, कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

DC vs MI Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली…

Last Updated: April 4, 2026 09:47:28 IST

Burgman 2026: सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च, हाई-टेक फीचर्स और नया लुक, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Suzuki Burgman Street 2026: भारत में दूसरी पीढ़ी की सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च हो गई…

Last Updated: April 4, 2026 09:30:02 IST

हार्ट अटैक से बच जाएगी जिंदगी! अगर 30 दिन पहले दिखने वाले लक्षण पर देंगे ध्यान, नोट कर लें ये संकेत

Heart Attack Symptoms: आमतौर पर लोग हार्ट अटैक को अचानक ही मानते हैं, मगर सच्चाई…

Last Updated: April 4, 2026 09:11:14 IST

‘रब ने बना दी जोड़ी’! Sid-Kiara की केमिस्ट्री ने इवेंट में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ खास तस्वीरें!

Sid-Kiara Look 2026: सबके पसंदीदा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, और एक बार फिर से…

Last Updated: April 4, 2026 08:51:06 IST

Nashik Car Accident: एक पल में सब खत्म! नासिक कार हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां, दिल दहला देगी घटना

Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस…

Last Updated: April 4, 2026 08:44:46 IST

JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द, जानें रिजल्ट जारी की डेट

Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…

Last Updated: April 4, 2026 08:18:18 IST