Hindi News / Indianews / Muslim Population Muslim Population Is Increasing Rapidly In These Countries Know What Is The Situation In India Indianews

Muslim Population: इन देशों में तेजी से बढ़ रही है मुस्लिम आबादी, जानें भारत में क्या है स्थिति-Indianews

India News(इंडिया न्यूज),  Muslim Population:  मुस्लिम आबादी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस रफ्तार से मुस्लिम आबादी बढ़ रही है 2070  तक ईसाई धर्म को पछाड़कर सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा। दुनिया की कुल आबादी में 24 फीसदी है मुसलमानों की हिस्सेदारी प्यू रिसर्च […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज),  Muslim Population:  मुस्लिम आबादी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस रफ्तार से मुस्लिम आबादी बढ़ रही है 2070  तक ईसाई धर्म को पछाड़कर सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा।

दुनिया की कुल आबादी में 24 फीसदी है मुसलमानों की हिस्सेदारी

प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक दुनिया की कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी करीब 24 फीसदी है। दुनिया में कुल 1.8 अरब (लगभग 1800000000 अरब) मुसलमान हैं। जबकि ईसाइयों की संख्या 2.4 अरब (लगभग 2400000000 अरब) है। साल 2050 तक मुसलमानों की संख्या ईसाइयों के आसपास पहुंच जाएगी। अनुमान है कि वर्ष 2050 तक मुसलमानों की जनसंख्या 73% की दर से बढ़ेगी, जबकि ईसाइयों की जनसंख्या केवल 35% की दर से बढ़ेगी।

मद्रास HC ने कुणाल कामरा को दी बड़ी राहत,  Joke मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन को दी गई अग्रिम जमानत

Muslim Population

एशिया प्रशांत क्षेत्र में रहते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम

प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम एशिया प्रशांत क्षेत्र में रहते हैं। यहां की कुल आबादी में मुस्लिम 61.7 फीसदी हैं. इसी तरह, मुस्लिम आबादी का 19.8% मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में, 15.5% उप-सहारा अफ्रीका में, 2.7% यूरोप में, 0.2% उत्तरी अमेरिका में और 0.1% लैटिन अमेरिका में रहता है।

इंडोनेशिया में रहते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम

वर्तमान समय में इंडोनेशिया में दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम रहते हैं। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान और तीसरे स्थान पर भारत है. प्यू रिसर्च के मुताबिक, 2030 तक पाकिस्तान इंडोनेशिया को पछाड़कर सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा। वहीं, 2050 तक पाकिस्तान भी पीछे छूट जाएगा और पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी भारत में होगी।

भारत में क्या है स्थिति?

2011 की जनगणना पर नजर डालें तो भारत में कुल 17.22 करोड़ मुस्लिम थे। यह संख्या देश की कुल जनसंख्या का 14.2% थी। कुछ दिन पहले सरकार ने कहा था कि 2023 के अंत तक देश में मुसलमानों की कुल आबादी (Muslim Popup in India Latest Data) 20 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

इन देशों में  तेजी से बढ़ रही है मुस्लिम आबादी

नाइजीरिया

नाइजीरिया वर्तमान में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है। यहां करीब 10 करोड़ मुस्लिम रहते हैं। वर्ष 2050 तक नाइजीरिया में मुस्लिम आबादी 120% बढ़ने की उम्मीद है और कुल संख्या 230 मिलियन से अधिक हो जाएगी।

भारत

मुस्लिम आबादी के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, 2050 तक भारत में मुसलमानों की आबादी करीब 40 फीसदी यानी 10 करोड़ बढ़कर 31 करोड़ के पार हो जाएगी. अनुमान है कि 2050 तक भारत की कुल आबादी में मुस्लिम आबादी की हिस्सेदारी 18.4% होगी. हालाँकि, हिंदू आबादी अभी भी सबसे बड़ी रहेगी।

देर रात दोस्त के साथ ड्राइव पर निकली Shraddha Kapoor, इस चीज ने जीता एक्ट्रेस का दिल -Indianews

पाकिस्तान

साल 2050 तक पाकिस्तान में मुसलमानों की आबादी 36 फीसदी बढ़ जाएगी. प्यू रिसर्च सेंटर का अनुमान है कि 2050 तक पाकिस्तान में मुसलमानों की आबादी लगभग 75 मिलियन तक पहुंच जाएगी और लगभग 280 मिलियन मुस्लिम होंगे।

इराक

2050 तक इराक में मुस्लिम आबादी बढ़कर 94% हो जाएगी। अनुमान है कि 2050 तक इराक में कुल 80.11 मिलियन मुस्लिम होंगे यानी 8 करोड़ से ज्यादा। आपको बता दें कि इराक में 99 फीसदी मुस्लिम हैं और इनमें से ज्यादातर शिया मुस्लिम हैं।

नाइजर

अफ्रीकी देश नाइजर में मुस्लिम आबादी 2050 तक 148 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में, नाइजर में लगभग 21 मिलियन (21 करोड़) मुस्लिम रहते हैं। अनुमान है कि 2050 तक यह संख्या बढ़कर लगभग 54 मिलियन (54 मिलियन) हो जाएगी।

Tags:

India newsmuslim populationइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue