12
हेक्सागन एलायंस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजराइल जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के काउंटरपार्ट बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी यह यात्रा उन दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए एक नया गठबंधन बनाने में मदद करेगी, जिन्हें उन्होंने कट्टरपंथी विरोधी बताया था.
नेतन्याहू ने रविवार को कैबिनेट बैठक के उद्घाटन के अवसर पर इजरायल की संसद का जिक्र करते हुए कहा, आज यानी बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचेंगे, वे नेसेट में भाषण देंगे.
‘हेक्सागन एलायंस’ क्या है?
‘हेक्सागोन ऑफ अलायंस’ नेतन्याहू द्वारा प्रस्तावित छह देशों का एक रणनीतिक समूह है. इसका उद्देश्य पश्चिम एशिया और भूमध्यसागर में आर्थिक, राजनयिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है.
‘हेक्सागन एलायंस’ का मकसद क्या है?
इसका मकसद ईरान के प्रभाव कट्टरपंथी शिया धुरी और अन्य क्षेत्रीय खतरों का सामना करना है. इस गुट में इजराइल, भारत, ग्रीस, साइप्रस और कुछ अज्ञात अरब/अफ्रीकी देश शामिल हैं.
नेतन्याहू ने क्या कहा?
नेतन्याहू ने कहा कि, मेरे सामने जो परिकल्पना है, उसके अनुसार हम मध्य पूर्व के आसपास या भीतर गठबंधनों का एक संपूर्ण तंत्र, मूल रूप से एक ‘हेक्सागन’ बनाएंगे. इसमें भारत, अरब राष्ट्र, अफ्रीकी राष्ट्र, भूमध्यसागरीय राष्ट्र (ग्रीस और साइप्रस) और एशिया के वे राष्ट्र शामिल हैं जिनका विवरण मैं अभी नहीं दूंगा, और यह भी कहा कि वे भविष्य में अपनी योजना पर और अधिक विस्तार से चर्चा करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल में दूसरी यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से 26 फरवरी तक दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर रहेंगे. इससे पहले जुलाई 2017 की ऐतिहासिक यात्रा के बाद यह उनकी दूसरी यात्रा है. जुलाई 2017 किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की इजरायल की पहली यात्रा थी. ऐसा उम्मीद है कि पीएम मोदी यरुशलम में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और नेतन्याहू के साथ याद वाशेम का दौरा करेंगे.