Hindi News / Indianews / Ncert Row Education Minister Dharmendra Pradhan Over Bharat India Controvers

NCERT विवाद के बीच आया शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

India News (इंडिया न्यूज),Dharmendra Pradhan On Bharat India Controversy: देश में इन दिनों इंडिया और भारत को लेकर कथित तौर पर जारी विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इंडिया और भारत के बीच कोई अंतर नहीं है। इसके बाद भी […]

BY: Rajesh kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Dharmendra Pradhan On Bharat India Controversy: देश में इन दिनों इंडिया और भारत को लेकर कथित तौर पर जारी विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इंडिया और भारत के बीच कोई अंतर नहीं है। इसके बाद भी कुछ लोग इस पर विवाद पैदा कर रहे है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में बीते कुछ समय से इस बात पर विवाद चल रहा है कि हमारे देश को इंडिया या भारत के नाम से जाना जाना चाहिए। NCERT की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति की ओर से किताबों पर ‘INDIA’ की जगह भारत लिखने के सुझाव पर राजनीतिक विवाद होने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने ये बातें कही है।

100 मीटर के दायरे में 14 दुकानों में हुई चोरी, UPI पेमेंट की वजह से हुआ ऐसा चमत्कार, हाथ मलते रह गए चोर

NCERT विवाद के बीच बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

गुजरात के आयोजित नर्मदा जिले में राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के कार्यान्वयन पर कुलपतियों के सम्मेलन में धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए थे। इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ समय से इस बात पर विवाद चल रहा है कि हमारे देश को इंडिया या भारत के रूप में जाना जाना चाहिए या नहीं।

‘भारत-इंडिया में कोई अंतर नहीं’

धर्मेंद्र प्रधान ने सवालिया लहजे में आगे कहा कि फर्क क्या है? भारत और इंडिया में कोई अंतर नहीं है। इस देश का नाम भारत है। औपनिवेशिक काल के दौरान अंग्रेजी बोलने वाले लोगों ने देश को इंडिया नाम दिया। उन्होंने आगे कहा कि हमारे संविधान ने भारत और इंडिया दोनों को महत्व दिया है। इसके बाद भी कुछ लोग इसको लेकर विवाद पैदा कर रहे हैं।

एनसीईआरटी के सामाजिक विज्ञान पैनल के अध्यक्ष सीआई इस्साक ने कहा कि प्रस्तावित नाम परिवर्तन सात सदस्यीय पैनल द्वारा की गई सिफारिशों का हिस्सा था। वहीं, एनसीईआरटी अध्यक्ष दिनेश सकलानी ने यह स्पष्ट किया है कि पैनल की सिफारिशों पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

ये भी पढ़े

 

 

Tags:

Education MinisterNCERT

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue