NEET-UG 2024 Leak Case: बयान में कहा गया है कि विस्तृत और गहन जांच के बाद एजेंसी संतुष्ट है कि पूरी साजिश और उसमें शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है.
NEET-UG 2024 Leak Case: प्रश्न पत्र चोरी करने या बांटने में संजीव मुखिया की भूमिका का कोई सबूत नहीं: CBI
NEET-UG 2024 Leak Case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार (23 जुलाई, 2026) को कहा कि उसे NEET-UG 2024 का प्रश्न पत्र चोरी करने या बांटने में संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया की भूमिका साबित करने वाला कोई सबूत नहीं मिला. CBI ने एक बयान में कहा कि 2024 में बिहार पुलिस ने NEET-UG प्रश्न पत्र की चोरी का पता लगाया और मामला दर्ज किया. CBI के प्रवक्ता ने कहा कि उस समय संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया के खिलाफ़ शुरुआती शक पैदा हुआ था कि वह चोरी में शामिल हो सकता है, क्योंकि वह कुछ अन्य प्रश्न पत्र चोरी/लीक मामलों में शामिल पाया गया था. इसी आधार पर बिहार पुलिस ने उसे FIR में आरोपी बनाया था. बाद में यह मामला CBI को सौंप दिया गया और जांच के दौरान एजेंसी ने चोरी और चोरी किए गए प्रश्न पत्र को आगे बांटने में शामिल हर एक व्यक्ति और साथ ही हर लाभार्थी की पहचान की.
CBI ने पटना की अदालत में 45 लोगों के खिलाफ़ कई चार्जशीट दाखिल कीं. प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान CBI को 2024 में NEET-UG प्रश्न पत्र की चोरी या उसे बांटने में संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया की भूमिका साबित करने वाला कोई सबूत नहीं मिला. बताया जा रहा है कि संजीव मुखिया उस दौरान फरार रहा और फिर बाद में बिहार पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया. चूंकि FIR में उसका नाम आरोपी के तौर पर दर्ज था, इसलिए CBI ने NEET-UG 2024 मामले में पूछताछ के लिए उसे अपनी कस्टडी में लिया.
CBI के बयान के अनुसार, जांच के दौरान इस मामले में उसकी भूमिका का कोई सबूत नहीं मिला, इसलिए CBI ने संजीव मुखिया के ख़िलाफ़ कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की और उसे NEET-UG 2024 मामले में जमानत मिल गई. एजेंसी ने बताया कि CBI मामले में ज़मानत मिलने के बाद भी मुखिया न्यायिक हिरासत में रहा क्योंकि वह बिहार पुलिस द्वारा जांच किए जा रहे कुछ अन्य मामलों में भी आरोपी था. बयान में कहा गया कि CBI ने NEET-UG 2024 चोरी के मामले की विस्तृत जांच की, इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की और यह सुनिश्चित किया कि उनमें से कोई भी कानून की पकड़ से बच न पाए.
CJP Spokespersons Detained at Jantar Mantar: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रंका और सौरव…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष…
Delhi Murder Case: दिल्ली में कुछ दोस्त एक नाइटक्लब में पार्टी करने के लिए गए…
RJ Mitte Death Reason:आरजे मिट्टे ने न सिर्फ़ ब्रेकिंग बैड में वाल्टर व्हाइट जूनियर का…
Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रामलीला कमेटी की बैठक दो गुट आमने-सामने हो…
Shardiya Navratri 2026 Day 3: माँ चंद्रघंटा नवदुर्गा का तीसरा रूप हैं. उनके माथे पर…