<
Categories: देश

Pahalgam हमले में शामिल आतंकियों से जुड़ी नई बात सामने आई, जानिये क्या था? ‘मोबाइल चार्जर’ कनेक्शन

Pahalgam Terror Attck: भारत में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले से जुड़ी एक नई बात सामने आई है. जिसमें पता चला है कि इस पूरी सजिश में एक मोबाइल चार्जर का भी रोल है. जानिये आखिर वो कनेक्शन क्या है?

Pahalgam Terror Attck: जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा पिछले महीने गिरफ्तार किए गए मोहम्मद यूसुफ कटारी ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों से चार बार मुलाकात की थी. उन्हें एक एंड्रॉइड फोन चार्जर मुहैया कराया था. जो उसकी गिरफ्तारी का एक अहम सबूत था. अधिकारियों  ने रविवार को ये जानकारी दी.

कटारी को सितंबर के आखिरी हफ्ते में सुलेमान उर्फ ​​आसिफ, जिबरान और हमजा अफगानी को महत्वपूर्ण रसद सहायता मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जिन्होंने पहलगाम में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अधिकारियों के अनुसार, कटारी (26) ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे श्रीनगर शहर के बाहर जबरवान पहाड़ियों में इन तीनों से चार बार मिला था.

हफ़्तों की जांच के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है. ये सफलता जुलाई में शुरू किया गया था. आतंकवाद-रोधी अभियान, ऑपरेशन महादेव, के स्थल से बरामद सामग्री के गहन फोरेंसिक विश्लेषण के बाद मिली. इस अभियान के दौरान, पहलगाम नरसंहार में शामिल तीन आतंकवादी श्रीनगर के बाहरी इलाके में जबरवान रेंज की तलहटी में मारे गए थे.

कटारी का पता पुलिस की एक जांच के दौरान लगा

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, पुलिस ने एक एंड्रॉइड मोबाइल फ़ोन के आंशिक रूप से खराब हुए चार्जर की जांच के बाद कटारी को अपनी जांच में शामिल किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान कई चीजों में यह चार्जर भी शामिल था. आखिर में श्रीनगर पुलिस ने चार्जर के असली मालिक का पता लगा लिया. पुलिस की जांच में उस शख्स ने एक डीलर को फोन बेचने की पुष्टि की. इन्ही जानकारी को इकठ्ठा कर पुलिस ने कटारी के बारे में पता लगाया. अधिकारियों का कहना है कि कटारी कथित तौर पर खानाबदोश छात्रों को पढ़ाता था और आतंकवादी समूह के लिए एक प्रमुख संसाधन था.  माना जाता है कि उसने ही हमलावरों को चार्जर मुहैया कराया और दूर दराज इलाकों में मार्गदर्शन देकर उनकी मदद की.

29 जुलाई को ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले का मुख्य साजिशकर्ता सुलेमान उर्फ ​​आसिफ, जिबरान और हमजा अफगानी के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया.  22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है. (एनआईए)  ने गिराफ्तार हुए लोगों पर आतंकवादियों की मदद और उन्हें शरण देने का आरोप लगाया है. 

Earthquake: क्या भारत भी भूकंप से वैसे ही लड़ पाएगा जैसे जापान लड़ता है?

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST