<

Toll Plaza Rule: रोजाना टोल प्लाजा से गुजरने वालों के लिए खुशखबरी, 340 रुपये में मिलेगा महीने में अनलिमिटेड टोल पास

अगर आपको रोजाना टोल प्लाजा से क्रॉस करना पड़ता है, तो हर बार टोल लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एनएचएआई के नियम के तहत आप 340 रुपए में मासिक टोल प्लाजा पास खरीद सकते हैं.

Toll Plaza Rule: देश में लाखों लोग रोजाना स्टेट और नेशनल हाईवे से गुजरते हैं. इसके कारण अधिकतर लोगों को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देना होता है. हालांकि बहुत से लोगों को इसमें खास छूट मिलती है लेकिन वो टोल टैक्स की इस छूट वाले नियम के बारे में नहीं जानते. बता दें  कि अगर किसी का घर टोल टैक्स के 20 किलोमीटर के अंदर है, तो उसे केवल 340 रुपये देने होंगे. वो 340 रुपये में पूरे महीने के लिए पास बनवा सकता है. इसके बाद वो एक महीने तक अनलिमिटेड बार टोल प्लाजा से आवाजाही कर सकते हैं. 

जानकारी के अनुसार, सरकार ने लोकल मासिक पास की योजना शुरू की थी. ये रूल उन लोगों के लिए है, जिनका घर टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आता है. इस पास को बनवाने के बाद आपको हर बार टोल प्लाजा क्रॉस करने पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. आपको केवल NHAI को 340 रुपये का भुगतान करना है और  फिर आप अपनी गाड़ी को कितनी बार भी टोल प्लाजा से निकल सकते हैं. हालांकि शर्त ये है कि गाड़ी निजी होनी चाहिए यानी कमर्शियल या टैक्सी वाहनों को ये सुविधा नहीं मिलती.

कर सकते हैं बड़ी बचत

अगर आप रोजाना टोल प्लाजा क्रॉस करते हैं, तो आपको रोजाना के लिए 50 रुपये से 100 रुपये का टोल देना पड़ता है. ऐसे में ये पूरा खर्चा महीने भर के लिए 2000 से ऊपर पहुंचता है. ऐसे में  अगर आपको 340 रुपए में  अनलिमिटेड बार आवागमन की सुविधा मिलती है, तो इससे आप बड़ी बचत कर सकते हैं. साथ ही आपको रोजाना टोल नहीं देना पड़ेगा.

कैसे बनवाएं टोल पास?

अगर आपका घर भी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आता है, तो आप भी ये पास बनवा सकते हैं. इसके  लिए आपको टोल प्लाजा पर जाना होगा. यहां अपना पता प्रमाण पत्र दिखाना होगा. इसके लिए आप राशन कार्ड, आधार कार्ड या बिजली का बिल दे सकते हैं. साथ ही आपको 340 रुपये जमा करने होंगे. इसके बाद वहां पर वैरिफिकेशन किया जाएगा और आपको टोल प्लाजा का मंथली पास दे दिया जाएगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

दिल्ली सरकार ने जारी किया नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट, इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलेगी भारी छूट, माफ होगा रोड टैक्स

अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में यह एक अच्छा…

Last Updated: April 11, 2026 12:48:54 IST

PBKS vs SRH Predicted Playing XI: पिछली हार के बाद ईशान किशन की टीम में बदलाव? जानें कैसी दिख सकती है पंजाब की प्लेइंग-11

PBKS vs SRH Predicted Playing XI: हैदराबाद को अपना पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से…

Last Updated: April 11, 2026 12:47:29 IST

कामयाब दिखने के लिए खरीदा 4 लाख का बैग, समीरा रेड्डी ने खोला बॉलीवुड इंडस्ट्री का अनसुना राज

Sameera Reddy: समीरा रेड्डी ने बॉलीवुड की दुनिया का अनदेखा सच बयां किया है. उन्होंने…

Last Updated: April 11, 2026 12:34:46 IST

स्टेज शो में ‘Sapna Choudhary’ के साथ की गंदी हरकत! नशे में धुत युवक ने बार-बार किया परेशान, देखें वायरल वीडियो!

Sapna Choudhary Video: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के इमिलिया बाजार, चुनार में हुए सपना…

Last Updated: April 11, 2026 12:34:11 IST

कितने पार्टनर से यौन संबंध बनाने से हो सकता एड्स? 2, 3, 4 या फिर इससे ज्यादा, डॉक्टर से समझिए HIV Myth

How Many Partner Cause AIDS: दुनिया भर में एचआईवी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है. एचआईवी…

Last Updated: April 11, 2026 12:17:09 IST

Telangana Inter Result 2026: जल्द जारी होगा तेलंगाना बोर्ड इंटर का रिजल्ट, tgbie.cgg.gov.in 2026 से ऐसे डाउनलोड करें परिणाम

TS Inter Result 2026: तेलंगाना सरकार का तेलंगाना बोर्ड ऑफ़ इंटरमीडिएट एजुकेशन जल्द ही इंटरमीडिएट…

Last Updated: April 11, 2026 12:37:40 IST