<

दिल्ली सरकार ने जारी किया नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट, इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलेगी भारी छूट, माफ होगा रोड टैक्स

अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में यह एक अच्छा मौका हो सकता है. पॉलिसी के तहत ईवी लेने वालों को रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस आदि में 100 प्रतिशत तक की छूट देखने के लिए मिल सकती है.

Delhi New EV Policy Draft: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली सरकार ने दिल्ली Electric Vechile Policy 2026-2030 का ड्राफ्ट जारी किया है. 4 साल की पॉलिसी के जरिए दिल्ली में ईवी वाहनों को काफी बढ़ावा दिया जाएगा. नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति पर लोग अपना सुझाव दे सकते हैं. इस नई नीति के तहत ईवी लेने वाले लोगों को कई रियायतें देने की बात कही जा रही है. यह पॉलिसी आम लोगों के लिए काफी बेहतरीन साबित हो सकेगी. राजधानी में इस नई पॉलिसी को लाने का उद्देश्य काफी हद तक प्रदूषण से निपटना भी है.

अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में यह एक अच्छा मौका हो सकता है. पॉलिसी के तहत ईवी लेने वालों को रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस आदि में 100 प्रतिशत तक की छूट देखने के लिए मिल सकती है. 

आम लोगों के लिए कार लेना होगा आसान

इस नीति के तहत अब आम लोगों के लिए कार लेना काफी आसान हो जाएगा. जानकारी के मुताबिक अगर आप दिल्ली में अपने इलेक्ट्रिक वाहन का रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो ऐसे में आपको रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स में 100 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है. वहीं, अब 30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों को पूरी छूट मिल सकती है. लेकिन, अगर आपकी कार की कीमत 30 लाख से ज्यादा है तो इसमें आपको रोड टैक्स में कोई रियायत नहीं मिलेगी. अगर आप स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार लेते हैं तो ऐसे में 50 प्रतिशत की छूट मिलने की बात कही जा रही है. 

सब्सिडी के लिए कर सकेंगे अप्लाई

नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत अब आप इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए भी आवेदन कर सकेंगे. जानकारी के मुताबिक दोपहिया ईवी पर पहले साल 10,000 रुपये प्रति kw जोकि, ज्यादा से ज्यादा 30,000 रुपये और दूसरे साल 6,600 रुपये जोकि ज्यादा से ज्यादा 20,000 रुपये हो सकता है. वहीं, तीसरे साल 3,300 रुपये यानि मैक्सिमम 10,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है. वहीं, इसके अलावा आप ई-ऑटो, छोटे इलेक्ट्रिक ट्रक (एन1) के साथ ही साथ अब पुरानी बीएस-IV लेने पर भी सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस पॉलिसी के तहत अब चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क का भी विस्तार किए जाने की बात कही जा रही है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST