<
Categories: देश

Nitin Nabin: नीतीश सरकार में मंत्री नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा की लेंगे जगह

Nitin Nabin: बिहार के दिग्गज नेता नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. नितिन नबीन फिलहाल नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी ने इंतजार खत्म करते हुए बिहार सरकार में कैबिन मंत्री नितिन नबीन (Bihar Cabinet Minister Nitin Nabin) को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (BJP National President) बनाया गया है. नितिन नबीन वर्तमान अध्य जेपी नड्डा की जगह लेंगे. बताया जा रहा है कि BJP अपने इस कदम बड़ा राजनीतिक मिशन पूरा करना चाहती है. वह बिहार की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भी कोई नया प्रयोग कर सकती है. यह भी सच है कि केंद्रीय नेतृत्व ने नितिन नबीन को उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है. बिहार सरकार में वह बतौर कैबिनेट मंत्री सफल पारी भी खेल चुके हैं.

तत्काल प्रभाव से कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन

रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, BJP के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. इसका मतलब वह 14 दिसंबर, 2025 से ही BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं.

पिता से विरासत में मिली राजनीति

नितिन नबीन के पिता भी बिहार की राजनीति में अहम चेहरा रहे हैं. पिता नबीन सिन्हा बतौर विधायक के रूप में जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं. वर्ष 2005 में जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनी तो उसमें नितिन नबीन के पिता की गिनती BJP के दिग्गज नेताओं में हुई. दुर्भाग्य यह रहा कि सरकार बनने के कुछ समय बाद ही पिता नबीन सिन्हा का निधन हो गया. पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने राजनीति विरासत संभाली. इसके बाद बिहार की राजनीतिक अपनी खास पहचान बनाई. 

जुझारू नेताओं में गिने जाते हैं नितिन

नितिन नबीन बिहार के जुझारू और बेबाक नेताओं के रूप में शुमार हैं. उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बिहार की राजनीति में अलग पहचान बनाई. बिहार बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनाव प्रचार के दौरान नितिन नबीन ने ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कई रैलियों के संयोजक बने. फिलहाल वह छत्तीसगढ़ BJP के प्रभारी भी हैं. सह प्रभारी रहते हुए वर्ष 2023 में उन्होंने छत्तीसगढ़ में काम किया. उनकी मेहनत रंग लगाई और कांग्रेस को राज्य की सत्ता से जाना पड़ा था और राज्य में भारतीय जनता पार्टी पार्टी सत्ता में लौटी. छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद इनको प्रभारी नियुक्त किया गया, क्यों कि राज्य में नितिन का सरकार गठन में अहम योगदान माना जाता है.

राम नवमी पर हर साल करते हैं बड़ा आयोजन

नितिन नबीन की ओर से हर साल बिहार की राजधानी पटना में राम नवमी के मौके पर बड़ा आयोजन किया जाता है. इस आयोजन में सीएम नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय मंत्री भाग लेते रहे हैं. यह चलन कई सालों से चला आ रहा है. राज्य के लोग भी जानते हैं कि राम नवमी पर होने वाले आयोजन के लिए नितिन नबीन को जाना जाता है.

4 बार से विधायक हैं

नितिन नबीन की बात करें तो उन्होंने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार जीत हासिल की है. फिलहाल वह बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री हैं. उनकी खूबी यही है कि उन्होंने सरकार और संगठन दोनों में अहम भूमिका निभाई है. ऐसे में उनकी पैठ आलाकमान तक है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

बाल पकड़े, थप्पड़ जड़े फिर…दहेज में नहीं मिली थार, तो हैवान बना पति; लात-घूंसों से पत्नी को किया अधमरा-Video

Ludhiana Domestic Violence Case: लुधियाना के जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में दहेज में थार न मिलने…

Last Updated: October 25, 2026 08:38:38 IST

UP Petrol Diesel Price: रविवार को कितना महंगा है पेट्रोल? यूपी के शहरों की पूरी लिस्ट देखें

UP Petrol Diesel Price: आज यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहरों के अनुसार अलग-अलग हैं.…

Last Updated: October 25, 2026 08:14:25 IST

Jailer 2 Box Office Collection: दूसरे शनिवार को फिर छाया थलाइवा का जादू, दुनिया भर में ₹666 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Jailer 2 Box Office Collection Day 10: फिल्म ने तेलुगु में ₹4.40 करोड़ कमाए, जिसमें…

Last Updated: October 25, 2026 07:53:53 IST

Petrol Diesel Price 25 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें नए रेट

Petrol Diesel Price Today 25 October 2026: आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा…

Last Updated: October 25, 2026 07:45:20 IST

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश और ओलों ने बढ़ाई ठंडक, AQI गिरकर 191 पर आया; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update: मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और…

Last Updated: October 25, 2026 07:38:47 IST

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST