<
Categories: देश

Nitin Nabin: 26 में विधायक और 45 में पार्टी अध्यक्ष! आखिर कौन हैं नितिन नबीन जिन्हें मोदी-शाह ने सौंप दी पूरी पार्टी?

26 की उम्र में विधायक और 45 में BJP अध्यक्ष! आखिर नितिन नबीन ने कैसे तय किया यह ऐतिहासिक सफर और क्या है उनकी सफलता का राज? पूरी इनसाइड स्टोरी यहां देखें.

नितिन नबीन का राजनीतिक सफर, बीजेपी की युवा विंग में शामिल होने से लेकर 26 साल की उम्र में विधायक बनने और अब 45 साल की उम्र में पार्टी अध्यक्ष बनने तक, एक कहानी जैसा लगता है. सोमवार को उनका चुनाव निर्विरोध हुआ और अब वह आज 20 जनवरी मंगलवार को औपचारिक घोषणा के बाद पार्टी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बन जाएंगे. उनका यह पद बीजेपी में एक पीढ़ीगत बदलाव का प्रतीक है, क्योंकि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है. यह पहली बार है जब बिहार का कोई नेता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है.

कौन हैं नितिन नबीन?

राजनीतिक परिवार से आने वाले नितिन नबीन, जाने-माने बीजेपी नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. उनके पिता पटना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चार बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे. 23 मई, 1980 को रांची में जन्मे नितिन नवीन ने 1996 में पटना के एक CBSE स्कूल से दसवीं कक्षा पूरी की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए. उन्होंने 1998 में दिल्ली के एक स्कूल से 12वीं कक्षा पूरी की.

नबीन जो आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं, बिहार से पांच बार के विधायक हैं और राज्य के PWD मंत्री भी रह चुके हैं. कायस्थ समुदाय के सदस्य नवीन को 14 दिसंबर को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. नबीन को पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया था, जो उनके पिता और पार्टी के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा की मृत्यु के बाद खाली हो गई थी, उस समय उनकी उम्र सिर्फ 26 साल थी. तब से, लगभग दो दशकों में, नवीन (45) इस निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार चुने गए हैं, जिसका नाम अब बांकीपुर हो गया है.

बड़े अंतरों से जीतने के लिए जाने जाते हैं नितिन नबीन

नबीन बड़े अंतर से चुनाव जीतने के लिए जाने जाते हैं, जिसकी शुरुआत 2006 में उनके पहले उपचुनाव से हुई थी, जिसे उन्होंने लगभग 60,000 वोटों से जीता था. हाल के चुनावों में, नवीन ने 51,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की.

नितिन नबीन का परिवार

नितिन नबीन की पत्नी का नाम दीपमाला श्रीवास्तव है, और उनके दो बच्चे हैं – एक बेटा और एक बेटी.

पांच बार के विधायक

नितिन नबीन पांच बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए हैं। वह बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं. उन्होंने पहली बार 2006 में पटना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीता था। परिसीमन के बाद, उन्होंने बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 2010, 2015, 2020 और 2025 में विधानसभा चुनाव जीते.

2025 में, नितिन नबीन को 98,299 वोट मिले और उन्होंने RJD की रेखा कुमारी को 51,000 वोटों से हराया. नितिन नबीन ने बिहार में नीतीश कुमार सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय भी संभाले हैं. वह बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.  इसके अलावा, नितिन नवीन ने सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रभारी और सह-प्रभारी के तौर पर चुनाव अभियानों का प्रबंधन भी किया है. उन्हें दिसंबर 2025 में बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया था.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:26 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST