Odisha Bomb Blast: ओडिशा से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के गंजाम ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, खेलते-कूदते बच्चों की नादानी ने उनकी दो पल में पूरी जिंदगी खराब कर दी. दरअसल, हुआ कुछ यूँ कि बच्चों ने गलती से एक बम को गेंद समझकर उठा लिया, जो अचानक उनके हाथ में ही फट गया, जिसकी वजह से दो नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. धमाके की आवाज़ से पूरा इलाका दहल गया और पूरे गाँव में दहशत का माहौल फैल गया.
जानें पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ये घटना गंजाम ज़िले के कवि सूर्यनगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले खजापल्ली गाँव में हुई. बताया जा रहा है कि दो बच्चे गांव के पास खेल रहे थे, तभी उन्हें ज़मीन पर पड़ी एक संदिग्ध चीज़ दिखाई दी, जिसे उन्होंने गलती से गेंद समझ लिया. बच्चों को ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि जिस चीज़ से वे खेल रहे थे, वह बेहद खतरनाक थी. खेलते-खेलते, 14 साल के ओम प्रकाश भुइयां के हाथों में अचानक वह बम फट गया. धमाका इतना ज़ोरदार था कि उसे गंभीर चोटें आईं. पास में ही खड़ा 8 साल का गणेश भुइयां भी धमाके की चपेट में आ गया, हालाँकि उसे सिर्फ़ मामूली चोटें आईं. घटना के बाद, दर्द से चीखते-चिल्लाते हुए दोनों बच्चे ज़मीन पर गिर पड़े.
Amaravati: आंध्र प्रदेश का दिल बना अमरावती! मिली राजधानी की हैसियत, जानें क्यों है इतना खास ?
अस्पताल में करना पड़ा एडमिट
घटना के तुरंत बाद, परिवार वाले और गाँव वाले दोनों बच्चों को लेकर कोडाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे. प्राथमिक उपचार देने और ओम प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेरहामपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहीं, गणेश भुइयां का इलाज अभी भी कोडाला CHC में ही चल रहा है.
Gold Rate Today 7 April 2026: गोल्ड रेट में उतार-चढ़ाव! अभी खरीदना सही या बाद में मिलेगा बड़ा फायदा?