<
Categories: देश

पालघर के वसई में क्लोरीन गैस लीक से एक की मौत, 5 दमकलकर्मी सहित 18 लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती!

Mumbai: मुंबई के वसई वेस्ट इलाके में अचानक क्लोरीन गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई. बताया गया कि गैस लीक होने से लोगों को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी है.

Mumbai: मंगलवार को मुंबई से सटे पालघर जिले के वसई वेस्ट इलाके में अचानक क्लोरीन गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि गैस लीक होने से सांस लेने में दिक्कत, जी मिचलाना और आंखों में जलन होने लगी. कई लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि पांच फायरफाइटर्स समेत 18 अन्य लोग अस्पताल में भर्ती है. अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती लोगों में एक लड़का दो टीनएज लड़कियां और पांच महिलाएं शामिल है.

लीक 10-15 साल पुराने क्लोरीन सिलेंडर के वाल्व से हुई थी

स्थानीय डिप्टी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सुभाष बागड़े ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे दीवानमन श्मशान घाट के पास एक पानी की टंकी के पास काम के दौरान हुई. बागड़े डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) भी है. उन्होंने कहा “10 से 15 साल पुराने क्लोरीन सिलेंडर का वाल्व लीक होने लगा, जिससे आस-पास के इलाके में जहरीला धुआं फैल गया. सन सिटी फायर स्टेशन से फायरफाइटर्स तुरंत मौके पर पहुंचे और लीक को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक कई लोग गैस के संपर्क में आ चुके थे.”

कांतिलाल की मौत, पत्नी मनीषा ICU में भर्ती

अधिकारी ने कहा कि कुल 19 प्रभावित लोगों को तीन अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। बागड़े ने कहा कि सारी कोशिशों के बावजूद, तेज धुएं के संपर्क में आए देव कांतिलाल पारदीवाल की अस्पताल में मौत हो गई है. उनकी पत्नी मनीषा (55) का दूसरे अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि लोकल फायर स्टेशन इंचार्ज विजय राणे (53), फायरफाइटर्स कल्पेश पाटिल (41) और कुणाल पाटिल (28), और ड्राइवर प्रमोद पाटिल (43) और सचिन मोरे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मोरे को बाद में छुट्टी दे दी गई.

वसई वेस्ट के दीवान मान कॉम्प्लेक्स में गैस लीक

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना वसई वेस्ट के दीवान मान कॉम्प्लेक्स में हुई. क्लोरीन गैस लीक हो गई, जिससे इलाके के कई लोग प्रभावित हुए है. प्रभावित लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गैस लीक की खबर मिलने पर ऑक्सीजन मास्क पहने फायरफाइटर्स मौके पर पहुंचे है.

क्लोरीन सिलेंडर लीक होने से गैस फैली

खराब क्लोरीन सिलेंडर को फिर मौके से हटाकर डिफ्यूज कर दिया गया है. गैस लीक से दस से बारह लोग प्रभावित हुए और उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. क्लोरीन गैस की वजह से सांस लेने में दिक्कत, जी मिचलाना और आंखों में जलन हुई है.

घटना की जानकारी मिलने पर, फायरफाइटर्स ने तुरंत ऑक्सीजन मास्क पहने और खराब क्लोरीन सिलेंडर को मौके से दूर एक नाले में ले जाकर सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भी क्लोरीन गैस लीक होने का ऐसा ही एक मामला सामने आया था.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

सनी देओल की नई फिल्म पर आई बड़ी अपडेट, अब बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका! क्या है मूवी का नाम?

Sunny Deol: दिग्गज अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई…

Last Updated: April 6, 2026 18:59:36 IST

Summer Health: गर्मियों में खाएं ये 3 तरह के आटे की रोटियां, डाइजेशन रहेगा बेहतर, मिलेंगे कई फायदे

Summer Health: गर्मियों के लिए सबसे हल्की और सेहतमंद रोटियां कौन सी हैं? 5 सबसे…

Last Updated: April 6, 2026 18:55:52 IST

किन्नर से मिला सिक्का कितना शुभ होता है? जानिए इसका रहस्य और कैसे बदल सकता है आपकी किस्मत

Kinnar coin: भारतीय संस्कृति और परंपराओं में किन्नर समाज का एक अलग और महत्वपूर्ण स्थान…

Last Updated: April 6, 2026 18:52:53 IST

सैमसंग गैलेक्सी A37 या मोटो G56 कौन सा स्मार्टफोन बेहतर? कैमरे से स्पेसिफिकेशन्स तक, देखें डिटेल्स

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां हम आपको दो…

Last Updated: April 6, 2026 18:40:55 IST

Onoin Benefits: कच्चा प्याज खाने से पहले जान लें, इन 4 लोगों के लिए बन सकता है खतरा, बिगड़ सकती है तबियत

Food Warning: कच्चा प्याज खाने से पहले सावधानियों के बारे में जान लें. कुछ लोगों…

Last Updated: April 6, 2026 18:36:49 IST

Funny Jokes: सुन बहू! मुझे जल्दी ही पोता चाहिए? फिर सास को मिला ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे आप

Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…

Last Updated: April 6, 2026 18:31:55 IST