Hindi News / Indianews / Onion Price Hike The Farmer Is Worried Despite The Good Onion Crop The Buyer Is Not Available

परेशान है किसान! प्याज की अच्छी फसल के बावजूद नहीं मिल रहा खरीददार

Onion Price Hike: गर्मी शुरु होते ही प्याज की मांग बढ़ गई है। जिसकी वजह से कई देशों में प्याज के दामों में भी काफी उछाल आ गया है। कई देशों में तो प्याज के बिना ही लोगों को गुजारा करना पड़ रहा है। वहीं राजस्थान के जोधपुर के किसानों को प्याज की पैदावार नागवार […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Onion Price Hike: गर्मी शुरु होते ही प्याज की मांग बढ़ गई है। जिसकी वजह से कई देशों में प्याज के दामों में भी काफी उछाल आ गया है। कई देशों में तो प्याज के बिना ही लोगों को गुजारा करना पड़ रहा है। वहीं राजस्थान के जोधपुर के किसानों को प्याज की पैदावार नागवार लग रही है। यहां प्याज की लागत से भी काफी गुना कम कीमत में मार्केट में प्याज बिक रहे है। प्याज के पैदावार की लागत कीमत आमतौर पर 12 से 15 प्रतिकिलो किसान को उपज के दौरान मिलती हैं। मगर इन दिनों प्याज मात्र 3 से 4 रुपए किलो बाजार में बिक रहा है।

लागत से भी कम कीमत में बिक रहा प्याज

जोधपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर बालरवा गांव के एक किसान चामुंडा राम परिहार ने बताया कि इस साल प्याज की पैदावार तो बंपर हुई थी। मगर वह खेतों में ही पड़ा सड़ रहा है। क्योंकि मार्केट में प्याज की कीमत नहीं मिल रही है। प्याज के बीज 3000 रुपए किलो में मिलते हैं। प्याज की उपज एक बीघा में करने पर 25 से 30 हजार रुपए की लागत आती है। प्याज की कीमत अनुमानित प्रतिकिलो 12 से 15 रुपए है। मार्केट में लागत मूल्य से भी काफी कम मात्र 3 से 4 रुपए किलो में प्याज बिक रहा है। साथ ही उसमें भी खरीदार नहीं है।

Mamata Banerjee ने करवा दी अपने ही देश की बेइज्जती? विदेशी मीडिया के सामने कह दी इतनी बड़ी बात

Onion Price Hike

किसान चामुंडा राम ने कहा बताया कि “प्याज की पैदावार करके हमें बहुत नुकसान हो रहा है। क्योंकि हमें इसका लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। भारी नुकसान हो चुका है और अब खेतों में पड़ा प्याज इंतजार कर रहा है कि उसे कोई खरीदार मिले।”

ग्राहक के इंतजार में प्याज सड़ने को तैयार 

आपको बता दें कि किसान के खेतों में साल में दो बार प्याज की फसल होती है। किसान की उम्मीदें भी प्याज की फसल के साथ ही बंधी रहती है कि इसे उसकी आमदनी बढ़ेगी। मगर उनके खेतों में उगने वाला प्याज उनके ही आंखों में आंसू ला रहा है। क्योंकि ये प्याज ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। क्योंकि बाजार में व्यापारी प्याज की कीमत कम होने की वजह से खरीदारी करने नहीं पहुंच रहे हैं। जिस वजह से खेतों में पड़ा प्याज सड़ने की तैयारी में है।

Also Read: LGBTQ: केंद्र ने जताया समलैंगिक विवाह पर विरोध, SC में बताया- ‘भारतीय पारिवारिक व्यवस्था के खिलाफ’

Tags:

agricultureIndia newsonion priceonion price hikeRajasthan Newsजोधपुर"प्याज की कीमतप्याज की कीमत में बढ़ोतरी
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

‘शर्मनाक! इस जैसी महिलाएं…’, रणवीर के बाद अब स्वाति सचदेवा ने पार की बेशर्मी की हदें, अपनी ही मां पर किया इतना भद्दा कमेंट, देशभर में मचा बवाल
‘शर्मनाक! इस जैसी महिलाएं…’, रणवीर के बाद अब स्वाति सचदेवा ने पार की बेशर्मी की हदें, अपनी ही मां पर किया इतना भद्दा कमेंट, देशभर में मचा बवाल
परमाणु हथियार बनाने से एक कदम दूर ईरान, अंदर की बात जान Trump को आया गुस्सा, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा ये मुस्लिम देश
परमाणु हथियार बनाने से एक कदम दूर ईरान, अंदर की बात जान Trump को आया गुस्सा, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा ये मुस्लिम देश
एक ही मंडप में दूल्हे ने 2 लड़कियों से रचाई शादी, पूरी बात जान दंग रह गए लोग, यूजर्स बोला- हमें तो एक करने की हिम्मत नहीं…
एक ही मंडप में दूल्हे ने 2 लड़कियों से रचाई शादी, पूरी बात जान दंग रह गए लोग, यूजर्स बोला- हमें तो एक करने की हिम्मत नहीं…
हिसार में युवक ने पहले भाभी से किया प्यार, फिर की शादी और अब…, जानकर आप रहेंगे दंग
हिसार में युवक ने पहले भाभी से किया प्यार, फिर की शादी और अब…, जानकर आप रहेंगे दंग
दुनियाभर में सुपरहिट हो रही ये भारतीय फिल्म, फिर क्यों देश में हुई सेंसरशिप का शिकार? भारत में लोगों के देखने पर हो जाएगी सजा!
दुनियाभर में सुपरहिट हो रही ये भारतीय फिल्म, फिर क्यों देश में हुई सेंसरशिप का शिकार? भारत में लोगों के देखने पर हो जाएगी सजा!
Advertisement · Scroll to continue