होम / Indigo: बस 2 मिनट का फ्यूल बचा था… इंडिगो की अयोध्या से दिल्ली आने वाली फ्लाइट की भयावह कहानी- Indianews

Indigo: बस 2 मिनट का फ्यूल बचा था… इंडिगो की अयोध्या से दिल्ली आने वाली फ्लाइट की भयावह कहानी- Indianews

Mahendra Pratap Singh • LAST UPDATED : April 15, 2024, 4:39 pm IST

IndiaNews (इंडिया न्यूज), Indigo: शनिवार को अयोध्या से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट खतरे में फंस गई। दरअसल, खराब मसौम के कारण इंडिगो का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। लेकिन सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह रही कि विमान में केवल दो मिनट का ही फ्यूल बचा था। इस भयावह अनुभव की जानकारी एक यात्री ने सोशल मीडिय पर दी।

क्या है पूरी घटना?

यात्री ने बताया कि जहाज को दिल्ली एअरपोर्ट पर उतारने का प्रयास किया गया लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद प्लेन को चंडीगढ़ की ओर घुमा दिया गया। इस घटना के बाद इंडिगो पर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के उल्लंघन का आरोप लग रहा है।

इस प्लेन में सवार डिप्टी कमिश्नर (क्राइम) पुलिस सतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर इस घटना को शेयर करते हुए बताय कि इंडिगो की ये फ्लाइट 13 अप्रैल की शाम 3.25 बजे अयोध्या से रवाना होने वाली थी और शाम 4.30 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी. हालांकि, उतरने से लगभग 15 मिनट पहले पायलट ने ऐलान किया कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह से फ्लाइट को वहां लैंड नहीं किया जाएगा। कुछ वक्त तक प्लेन दिल्ली के ऊपर में चक्कर काटता रहा। प्लेन ने इस दौरान दो बार लैंड करने की कोशिश की, लेकिन दोनों बार असफल रहा।

सतीश कुमार के अनुसार, पायलट ने यात्रियों को शाम 4.15 बजे बताया कि प्लेन में 45 मिनट का ही फ्यूल बचा है। दो बार लैंडिंग की कोशिश करने के बाद अंत में पायलट ने शाम 5.30 मिनट पर बताया कि वे विमान को चंडीगढ़ की ओर ले जा रहे हैं। इस बीच कई यात्रियों की तबियत बिगड़ गई और क्रू के एक मेंबर ने उल्टियां करना शुरू कर दी।

PM Modi Kerala Visit: पीएम की सुरक्षा में लगाई गई रस्सी बना युवक के मौत का कारण, जानें कैसे-Indianews

सतीश कुमार ने कहा कि प्लेन में 45 मिनट का फ्यूल बचे होने की घोषणा के 115 मिनट बाद शाम 6.10 बजे प्लेन को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। हमें लैंड करने के बाद एक चालक सदस्य से पता चला कि हमने बिल्कुल आखिरी वक्त पर लैंड किया है, दरअसल विमान में सिर्फ एक से दो मिनट का ही फ्यूल बचा था।

कुमार ने पोस्ट में नागर विमानन निदेशालय (DGCA) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी टैग किया। वहीं, इसी विमान में सवार रिटायर्ड पायलट शक्ति लांबा ने इस घटना को इंडिगो की ओर से सुरक्षा नियमों का घोर उल्लंघन बताते हुए DGCA की ओर से जांच की मांग की.

उन्होंन सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराने की दो प्रयास के बाद प्लेन को चंडीगढ़ लाया गया। यह फैसला काफी देर से लिया गया, तब तक काफी फ्यूल बर्बाद हो गया था। यह सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।

इंडिगो ने क्या कहा?

इस घटना पर इंडिगो ने कि 13 अप्रैल को अयोध्या से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को दिल्ली में खराब मौसम की वजह से चंडीगढ़ डाइवर्ट किया गया था। विमान के कैप्टन ने SOP के दायरे में ही काम किया। इंडिगो ने आगे कहा, प्लेन को दूसरे एयरपोर्ट ले जाने के लिए प्लेन में पर्याप्त फ्यूल था। हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

Nepal Protest: नेपाल में हिंदू राष्ट्र और राजशाही की मांग तेज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले- Indianews

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CA Exams: सुप्रीम कोर्ट ने की CA परीक्षा स्थगित करने की मांग खारिज, जानें अब कब होगी परीक्षा -India News
UBSE Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज होंगे जारी, ऐसे करें चेक -India News
AAP-Congress Alliance: “दिल्ली की 7 सीटों पर कांग्रेस का कोई पोस्टर नहीं”, अरविंदर लवली ने AAP की तरफ किया इशारा -India News
Tips To Make Ice Cream: घर पर बनाएं आइसक्रीम, जमाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, बाजार जैसा मिलेगा स्वाद- Indianews
HP Board 12th Result: हिमाचल बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे, फिर लड़कियों ने मारी बाजी -India News
OnePlus के ये दो तगड़े फोन जल्द होंगे आपके बाजार में लॉन्च, प्रोसेसर से लेकर कैमरा तक की जानें डिटेल्स-Indianews
Assam Rifles की नागालैंड में बड़ी कार्रवाई, जब्त किया भारी हथियार का जखीरा, नापाक मंसूबों को बड़ा झटका- Indianews
ADVERTISEMENT