<
Categories: देश

Goa Nightclub Case: देश से भागे गोवा नाइटक्लब के मालिक! थाईलैंड में छुपे, पुलिस ने LOC जारी किया

गोवा पुलिस की अपील पर लूथरा भाइयों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था. जब अधिकारियों ने मुंबई में आव्रजन ब्यूरो से संपर्क किया, तो पता चला कि दोनों इंडिगो की 6E 1073 फ्लाइट से रविवार सुबह 5:30 बजे फुकेत के लिए रवाना हो गए.

Goa Nightclub Case: गोवा के अरपोरा गांव में शनिवार रात जिस नाइटक्लब में आग लगी थी. उसके मालिक सौरभ और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए है. गोवा पुलिस का दावा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपी फुकेट भाग गए थे.

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में इंटरपोल से संपर्क किया है और उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है. शनिवार को ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई. जिनमें 20 नाइटक्लब कर्मचारी और पांच टूरिस्ट शामिल है.

नाइटक्लब के मालिक फरार

5 घायल लोगों का गोवा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. माना जा रहा है कि आग लगने का मुख्य कारण आतिशबाजी थी. हालांकि मामले की जांच चल रही है. मुंबई इमिग्रेशन ब्यूरो ने पुष्टि की है कि नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव 7 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे फ्लाइट नंबर 6E 1073 में सवार होकर फुकेट भाग गए.

पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद एक पुलिस टीम ने दिल्ली में आरोपियों के पते पर छापा मारा है. लेकिन वे वहां नहीं मिले है. इससे पता चलता है कि आरोपी पुलिस जांच से बचने की कोशिश कर रहे थे.

हाई-प्रोफाइल जांच समिति ने घटनास्थल का दौरा किया

नाइटक्लब में आग लगने की घटना की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच समिति बनाई गई है, जिसने सोमवार को घटनास्थल का दौरा किया. समिति में जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक (दक्षिण), उपायुक्त (अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं), और निदेशक (फोरेंसिक) शामिल है. इस बीच गोवा पुलिस ने दिल्ली से पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है.

उसकी पहचान दिल्ली के सब्जी मंडी में पंजाबी बस्ती के रहने वाले भरत करण सिंह कोहली (49) के रूप में हुई है. पुलिस ने कोहली को गोवा लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है. पुलिस के अनुसार कोहली मालिकों की ओर से नाइटक्लब के रोज़ाना के कामकाज के लिए ज़िम्मेदार था.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Monalisa Harassment: मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाया बैड टच का आरोप, ‘क्या पहली मूवी के लिए मुझसे रेप करवाओगे’

Monalisa harassment claim: महांकुभ में रातोंरात वायरल होने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा ने निर्देशक सनोज…

Last Updated: March 25, 2026 14:43:18 IST

क्या ‘बड़े साहब’ की भूमिका में ओसामा बिन लादेन हैं..? ‘धुरंधर 2’ के एक्टर दानिश इकबाल ने खुद कही ये बड़ी बात

Danish Iqbal Interview: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों अगर किसी फिल्म की चर्चा है, तो…

Last Updated: March 25, 2026 14:42:41 IST

Lowest Total IPL: 49, 59 रन… जब ताश के पत्तों की तरह बिखड़ी टीम, 15000 करोड़ वाली फ्रेंचाईजी भी लिस्ट में

Lowest Score in IPL: आईपीएल इतिहास में कई ऐसे मुकाबले रहे हैं जहां टीमें बेहद…

Last Updated: March 25, 2026 14:34:37 IST

RCB Chairman: कभी राजस्थान ने स्क्वॉड से बाहर किया, आज बन बैठा विराट कोहली का मालिक, पूरी टीम ही खरीद ली

RCB New Chairman: बिरला ग्रुप समेत अन्य बड़े ग्रुप्स ने मिलकर आरसीबी की टीम को…

Last Updated: March 25, 2026 14:35:49 IST

Tata Sierra Petrol Or Diesel: Tata Sierra खरीदने वाले अलर्ट! माइलेज का RTI से खुलासा, जबरदस्त डिमांड?

Tata Sierra Petrol Or Diesel: टाटा मोटर्स ने नवंबर 2025 में नई Sierra SUV लॉन्च…

Last Updated: March 25, 2026 13:44:16 IST

MP News: गैस सिलेंडर लेने लाइन में थे लगे लोग, अचानक मधुमक्खियों ने बोल दिया धावा, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में दर्जनों लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन…

Last Updated: March 25, 2026 13:41:09 IST