इंडिया न्यूज, अहमदाबाद:
Pakistan Kills Fisherman पाकिस्तान ने बड़ी हिमाकत की है। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के कर्मियों ने अरब सागर में गुजरात तट के निकट महाराष्ट्र के मछुआरे की जान ले जी और दूसरा घायल हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार को करीब 4 बजे हुई। भारतीय बोट को निशाना बनाकर यह हमला किया गया। मृतक Sridhar Ramesh Chamre (32) के शव को रविवार को ओखा पोर्ट पर लाया गया। पोरबंदर नवी बंदर पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है।
देवभूमिक द्वारका के एसपी सुनिल जोशी ने कहा, महाराष्ट्र के ठाणे का एक मछुआरा जो मछली पकड़ने वाली नाव ‘जलपरी’ पर सवार था, पीएमएसए कर्मियों की गोलीबारी में मारा गया। उन्होंने बताया कि नाव पर क्रू के 7 सदस्य मौजूद थे, जिसमें से एक को मामूली चोट आई है। अरब सागर में गुजरात में 12 नौटिकल माइल्स तक की सीमा में होने वाली घटना इसके क्षेत्राधिकार में आती है।
जोशी ने बताया कि चामरे जलपरी नाव पर सवार होकर सात सदस्यों के साथ 25 अक्टूबर को ओखा से निकले थे। इनमें से 5 गुजरात के थे और 2 महाराष्ट्र से। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Read More : Pakistan Protest इमरान सरकार को अपदस्थ करने की कवायद तेज
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.