Live
Search
Home > टेक – ऑटो > UP में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह को लेकर Petrol Pumps पर लगी लंबी कतारें, Bharat Petroleum ने कही ये बात

UP में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह को लेकर Petrol Pumps पर लगी लंबी कतारें, Bharat Petroleum ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ पेट्रोल पंप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग लंबी-लंबी लाइनें लगाकर भीड़-भाड़ में भी पेट्रोल भरा रहे हैं. हालांकि, यह दावा केवल सोशल मीडिया पर किया जा रहा है. लोग पंप पर तेल भराने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-03-06 18:40:53

Mobile Ads 1x1

अमेरिका-इजराइल–ईरान युद्ध की खबरों के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमत को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं. कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैल रही है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह के चलते जगह-जगह पेट्रोल पंप पर लोग लंबी कतार लगाने लगे हैं. कुछ पेट्रोल पंप पर तो लोग बोतल और गैलन लेकर भी उसमें पेट्रोल भराने के लिए खड़े हो रहे हैं.

आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत 

सोशल मीडिया पर हो रहे इस दावे के बीच आपको अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत के बारे में जान लेना चाहिए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा में पेट्रोल 94.77 और डीजल का रेट 87.89 है. मेरठ में 94.60 पेट्रोल और डीजल 87.69, अलीगढ़ में पेट्रोल 94.75 और डीजल 87.84 में मिल रहा है. इसके साथ ही लखनऊ में पेट्रोल  94.69 और डीजल 87.81 के भाव में मिल रहा है. प्रयागराज में 95.89 और डीजल 89.05, वाराणसी में 95.00 पेट्रोल और डीजल 88.17 में मिल रहा है. साथ ही गोरखपुर में आपको पेट्रोल 94.94 और डीजल 88.09 के भाव में मिल जाएगा. 

प्रशासन ने साफ की बात 

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने या किल्लत होने की अफवाह को लेकर प्रशासन ने यह साफ किया है कि पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में कोई समस्या नहीं है, बल्कि सप्लाई सामान्य रूप से हो रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें, जो पैनिक क्रिएट करती हैं. वहीं, अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता हुआ पाया गया तो ऐसे में उसपर सख्त कार्यवाही की जा सकती है. 

भारत पेट्रोलियम ने दी जानकारी 

भारत पेट्रोलियम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ट्वीट कर कहा कि कुछ जगहों पर पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं. भारत में फ्यूल का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही है. BPCL पूरी तरह परिचालन में है. कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें, पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं और जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें. 

MORE NEWS