Srinivas Tandale Kalyan Accident 2026: यह घटना समाज के उन अभिभावकों के लिए एक चेतावनी है जो अपने नाबालिग बच्चों को बिना लाइसेंस और समझ के वाहन सौंप देते हैं, श्रीनिवास टंडले अपनी सेहत को लेकर गंभीर थे और उन्होंने इसी मकसद से साइकिलिंग शुरू की थी, पहले ही दिन का यह उत्साह चंद मिनटों में मातम में बदल गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत अधिक थी, 17 साल के किशोर द्वारा गाड़ी चलाना ना केवल गैर-कानूनी है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हुआ, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, अब यह भी जांच की जा रही है कि नाबालिग को कार की चाबी किसने दी, क्योंकि ऐसे मामलों में वाहन मालिक माता-पिता पर भी कार्रवाई का प्रावधान है, कल्याण की सड़कों पर साइकिल सवारों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, लोग मांग कर रहे हैं कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्त से सख्त सजा दी जाए.
106