Hindi News / Indianews / Petrol Diesel Latest Price New Prices Of Petrol And Diesel Announced Before Leaving Home Know What Is The Price In Your City

Petrol Diesel Latest Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों का हुआ ऐलान, घर से निकलने से पहले जान लीजिए आपके शहर में क्या है भाव?

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से घर बैठे पता करना चाहते हैं तो बस इस प्रोसेस को फॉलो करिए।

BY: Shubham Srivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Petrol-Diesel Latest Price : देश की बड़ी-बड़ी तेल कंपनियों ने 1 फरवरी, 2025 के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। आपको बता दें कि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव लगातार होते रहते हैं। फिर भी देश में लोगों को कोई राहत नहीं मिलती है। क्या आपको पता है किन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत सबसे ज्यादा है? अगर नहीं पता तो हम आपको बता दें कि, बिहार और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल की कीमत सबसे अधिक है।

Prayagraj Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में एक और जगह भगदड़, कुछ लोगों की मौत की आशंका

45 घंटे से सुरंग में फंसे 8 लोग मौत से लड़ रहे जंग, इस वजह से रेस्क्यू में हो रही देरी, पूरा मामला जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Petrol-Diesel Latest Price (पेट्रोल-डीजल की कीमत)

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत-

शहर                         पेट्रोल              डीजल
दिल्ली                       94.77              87.67
मुंबई                        104.75            90.03
कोलकाता               105.01             91.82
चेन्नई                       100.80            92.39
बेंगलुरु                    102.92            88.99
लखनऊ                  94.69              87.81
नोएडा                     94.87             88.01
गुरुग्राम                   94.99             87.84
चंडीगढ़                  94.30             82.45
पटना                    105.23             92.09

घर बैठे पता करें कीमतें

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से घर बैठे पता करना चाहते हैं तो बस इस प्रोसेस को फॉलो करिए। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

Exclusive:दुनिया में भारत का होगा दबदबा, अमित शाह ने PM Modi के विकसित भारत के रोड मैप का किया खुलासा

Tags:

Petrol-Diesel Latest Price

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue