इंडिया न्यूज नई दिल्ली :
Petrol Diesel Price आज नौवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है। पिछले हफ्ते डीजल की कीमतें 11 रुपए से 13 रुपए और पेट्रोल की सात से आठ रुपए कम हुई थी। बुधवार को तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी। उससे पहले कई राज्यों में डीजल के दाम100 रुपए से ऊपर पहुंच चुके थे। देश में रोज बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की इनकम को प्रभावित कर रहे थे।
Petrol Diesel Price There is no change in the price even on the ninth day today
Read More : Petrol Diesel Price सरकारों के वैट कम करने से पेट्रोल-डीजल 12-12 रुपए सस्ता
राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और लद्दाख में भी पेट्रोल 100 रुपए के पार हो चुका है। इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपए व डीजल की 94.14 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए लीटर बिक रहा है। देश के चौथे महानगर चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपए तो डीजल 91.43 रुपए प्र्रति लीटर है। बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
Read More : Petrol Diesel Reduction Effect पेट्रोल-डीजल सस्ता होने से राजकोष पर होगा 45,000 करोड़ का असर
Connect Us : Facebook Twitter