Hindi News / Indianews / Petrol Diesel Rates Update 3 April 2022

Petrol Diesel Rates Update 3 April 2022 : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि जारी, जानिए रेट्स

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: Petrol Diesel Rates Update 3 April 2022: पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से लोग परेशान हैं। आज तीन अप्रैल (रविवार) को पेट्रोल और डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, इस बढ़ौतरी के बाद […]

BY: Suman Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Petrol Diesel Rates Update 3 April 2022: पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से लोग परेशान हैं। आज तीन अप्रैल (रविवार) को पेट्रोल और डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, इस बढ़ौतरी के बाद रविवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.41 रुपये लीटर और डीजल 94.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

वहीं मुम्बई की बात करें तो पेट्रोल 84 पैसों की वृद्धि के साथ अब पेट्रोल का भाव 118.41 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 85 पैसों की बढ़ोत्तरी के साथ अब 102.64 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 108.96 रुपये (75 पैसे की वृद्धि) प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.04 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.03 रुपये प्रति लीटर (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 97.82 रुपये प्रति लीटर (80 पैसे की वृद्धि) है।

100 मीटर के दायरे में 14 दुकानों में हुई चोरी, UPI पेमेंट की वजह से हुआ ऐसा चमत्कार, हाथ मलते रह गए चोर

Petrol Diesel Price 17 April 2022

13 दिनों में 11वीं बार पेट्रोल-डीजल के भाव रिवाइज  (Petrol Diesel Rates Update 3 April 2022)

Petrol Diesel Rates Update 3 April 2022

बता दें कि पिछले 13 दिनों में 11वीं बार पेट्रोल-डीजल के भाव रिवाइज हो चुके हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो पैसे पैसे करके अब तक करीब 8 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। वहीं पिछले साल 4 नवंबर से ईंधन की कीमतों में संशोधन में एक विराम था, जो 22 मार्च 2022 को टूट गया था। यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियानों के मद्देनजर कच्चे तेल के ऊपर जाने के बाद। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल को देखते हुए कीमतों में और इजाफा होना तय है। इसका अन्य वस्तुओं की कीमतों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा और इससे मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ेगा और विकास को नुकसान होगा जबकि अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ेगा।

पेट्रोल-डीजल के रोजाना सुबह 6 बजे जारी होती हैं कीमतें

Petrol Diesel Rates Update 3 April 2022

जानना जरूरी है कि तेल कंपनियां पिछले 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क इंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा तेल विपणन कंपनियों जैसे कि इंडियन आयल की ओर से दैनिक आधार पर की जाती है और कोई भी संशोधन सुबह 6 बजे से लागू किया जाता है।

Petrol Diesel Rates Update 3 April 2022

READ ALSO: 3 April 2022 Corona Update : पिछले 24 घंटे में आये 1,096 नए मामले

READ ALSO: Corona New Variant XE : जानिए कितनी तेजी से फैलता है

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue