<
Categories: देश

अब ‘अफसरशाही’ नहीं चलेगी! PM मोदी ने सरकारी अफसरों को दिया कड़ा संदेश, बदल जाएगा काम का तरीका!

Sadhana Saptah 2026: PM मोदी ने साधना सप्ताह में दिया सेवा का नया मंत्र. अब अफसर नहीं, कर्मयोगी बनकर जनता की सेवा होगी. जानिए कैसे AI और तकनीक से बदलेगी भारत की तस्वीर.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 2 अप्रैल, 2026 को विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सिविल सेवाओं को समय के साथ बदलने और लगातार अपडेट करने पर जोर दिया. साधना सप्ताह के शुभारंभ पर एक वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने शासन और जनसेवा को लेकर एक नई दृष्टि साझा की.

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि देश में शासन का मूल मंत्र ‘नागरिक देवो भव’ है. उन्होंने कहा कि सामूहिक शक्ति के साथ हमारा लक्ष्य सार्वजनिक सेवाओं को इतना सक्षम और संवेदनशील बनाना है कि वे हर नागरिक की जरूरतों को समझ सकें. शासन का अंतिम उद्देश्य नागरिकों के जीवन की सुगमता और जीवन की गुणवत्ता में हर दिन सुधार करना होना चाहिए.

अफसर नहीं, कर्तव्य का भाव

प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने एक बहुत ही मानवीय बात कही. उन्होंने कहा, ‘प्रशासनिक सेवाओं में सुधार का एक गहरा अर्थ लोक सेवकों के व्यवहार में बदलाव है. पुरानी व्यवस्था में जोर अफसर बनने पर होता था लेकिन आज का समय कर्तव्य के भाव का है.’ उन्होंने सिविल सेवकों को याद दिलाया कि उनका हर छोटा-बड़ा प्रयास 2047 के विकसित भारत की तस्वीर उकेर रहा है. उन्होंने अफसरों से कुछ आत्मचिंतन करने वाले सवाल पूछे. जैसे, हमारे एक फैसले से कितने नागरिकों का जीवन बदल सकता हैहमारा व्यक्तिगत बदलाव कैसे एक पूरे संस्थान का बदलाव बन सकता हैहमारे काम का देश की विकास यात्रा पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

टेक्नोलॉजी और AI

प्रधानमंत्री ने आधुनिक दौर में टेक्नोलॉजी और डेटा की समझ को अनिवार्य बताया. उन्होंने कहा कि एक बेहतर प्रशासक वही है जो तकनीक का सही इस्तेमाल करना जानता हो. इसी सोच के साथ लोक सेवकों की क्षमता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी निरंतर सीखने और प्रशिक्षण पर काम किया जा रहा है.

क्या है ‘साधना सप्ताह’?
साधना सप्ताह का आयोजन क्षमता निर्माण आयोग (CBC) द्वारा 2 से 8 अप्रैल तक किया जा रहा है. भारत के सिविल सेवा इकोसिस्टम में सहयोग और क्षमता निर्माण का अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है. यह आयोग मिशन कर्मयोगी के ढांचे के तहत काम करता है, ताकि शासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और भविष्य के लिए तैयार बनाया जा सके.

ये भी पढ़ें:   राघव चड्डा से क्यों खफा हुए अरविंद केजरीवाल? कौन हैं अशोक मित्तल जिन्हें मिला RS में उपनेता का पद

नीतीश को क्यों मिली Z+ सिक्योरिटी? जानें कब लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

पूरा देश रट रहा ‘Floccinaucinihilipilification’, निर्मला सीतारमण केस में कोर्ट ने आखिर ऐसा क्या कह दिया?

Nirmala Sitharaman defamation case: पूरा देश दोहरा रहा 'Floccinaucinihilipilification'! निर्मला सीतारमण केस में दिल्ली की…

Last Updated: April 2, 2026 19:32:35 IST

Hanuman Gada Name: हनुमान जी की गदा का नाम क्या है? यह उन्हें किसने दी, जानें पौराणिक कथा

Hanuman Gada Name: भगवान हनुमान के पास एक गदा थी, जिससे उन्होंने कई असाधारण कारनामे…

Last Updated: April 2, 2026 19:47:11 IST

SRH vs KKR: हर्षल पटेल बाहर, MP के तेज गेंदबाज की एंट्री, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

KKR vs SRH Playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए…

Last Updated: April 2, 2026 19:15:37 IST

Ayodhya: सीलबंद अस्पताल फिर से कैसे हुआ चालू? बिना डॉक्टर के नर्स ने कर दी डिलीवरी, मां-बच्चे दोनों…

कोतवाली नगर के परमेश्वरी देवी अस्पताल में लापरवाही से मां-बच्चे की मौत. बिना डॉक्टर के…

Last Updated: April 2, 2026 18:54:07 IST

IPL खेलने के लिए अपने देश से बगावत! RCB पेसर ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर ठोका केस, क्या है मामला?

Nuwan Thushara IPL 2026: आरसीबी के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने फिटनेस टेस्ट में फेल…

Last Updated: April 2, 2026 18:45:20 IST