होम / Prahlad Patel: मतदान से पहले सड़क दुर्घटना के शिकार हुए प्रह्लाद पटेल, एक की मौत, 3 घायल

Prahlad Patel: मतदान से पहले सड़क दुर्घटना के शिकार हुए प्रह्लाद पटेल, एक की मौत, 3 घायल

Shanu kumari • LAST UPDATED : November 7, 2023, 6:06 pm IST
ADVERTISEMENT
Prahlad Patel: मतदान से पहले सड़क दुर्घटना के शिकार हुए प्रह्लाद पटेल, एक की मौत, 3 घायल

Prahlad Patel

India News (इंडिया न्यूज), Prahlad Patel: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज (मंगलवार) पटेल सड़क हादसे के शिकार हो गए। हालांकि, किसी कोई गंभीर नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है। इस घटना में केंद्रीय मंत्री को मामूली चोट भी आई है। वहीं इस घटना में इनके अलावा तीन लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।

  • बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुई दुर्घटना
  • प्रह्लाद पटेल मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से प्रत्याशी

कैसे हुई घटना

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुआ जब केंद्रीय मंत्री पटेल का काफिला छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर की ओर जा रहा था। तभी अचानक उनकी गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई। लोगों का कहना है कि यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुई है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से प्रत्याशी भी हैं।

कौन हैं प्रहलाद सिंह पटेल?

प्रहलाद सिंह पटेल की बात करें तो ये 7 जुलाई 2021 से भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्यमंत्री हैं। साथ ही मध्य प्रदेश के दमोह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।वो पहली बार 1989 में 9वीं लोकसभा के लिए चुने गए थें। इसके बाद 1996 में 11वीं लोकसभा और 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए बालाघाट चुन गए। इसके बाद 2014 में 16वीं लोकसभा और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए दमोह से मैदान में उतारे गए थें। मई 2019 मे केंद्रीय मंत्री पटेल को संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया।

Also Read:-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT