Hindi News / Indianews / President Droupadi Murmu And Pm Narendra Modi Congratulated For Eid Ul Fitr

देश में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

India News (इंडिया न्यूज़), Eid-ul-Fitr 2023, दिल्ली: आज पूरे देश में धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “ईद रमजान के पवित्र महीने के […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Eid-ul-Fitr 2023, दिल्ली: आज पूरे देश में धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “ईद रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। ईद प्यार और करुणा की भावनाओं को बांटने का त्योहार है। त्योहार हमें एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश देती है।”

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी देशवासियों को बधाई

ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “ईद सद्भाव की भावना से ओत प्रोत है, जो शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए हमें प्रेरित करता है। भारत की पहली महिला ने कहा कि मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों ईद-उल-फित्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”

100 मीटर के दायरे में 14 दुकानों में हुई चोरी, UPI पेमेंट की वजह से हुआ ऐसा चमत्कार, हाथ मलते रह गए चोर

Eid-ul-Fitr 2023

पीएम मोदी ने दी ईद की शुभकामनाएं

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना को ईद-उल-फित्र की ईद की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को दुनिया भर के लोगों के लिए शांति, खुशी और स्वास्थ्य की कामना की है। पीएम मोदी ने कहा, “भारत के लोगों की ओर से मैं आपको और बांग्लादेश की जनता को ईद की बधाई देता हूं। रमजान के दौरान, दुनिया भर के मुसलमानों ने उपवास और प्रार्थना की है। ईद-उल-फित्र के शुभ अवसर पर दुनिया के लोग एकता के मूल्यों को महसूस कर रहे हैं।”

नहीं होगा गार्ड ऑफ चेंज समारोह का आयोजन

बता दें कि ईद के वजह से राष्ट्रपति भवन में आज 22 अप्रैल को चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा। यह एक सैन्य परंपरा है। जो कि राष्ट्रपति भवन में हर सप्ताह आयोजित होती है। राष्ट्रपति ऑफिस ने इसे लेकर कहा, “ईद के वजह से राजपत्रित अवकाश की वजह से इस शनिवार (22 अप्रैल, 2023) राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।”

Also Read: महिला दोस्त को कॉकपिट में बुलाकर दिया स्पेशल ट्रीटमेंट, पायलट के खिलाफ मामला दर्ज

Tags:

droupadi murmuEID 2023Eid Ul FitrEid ul Fitr 2023PM Narender ModiPresident Droupadi Murmu

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue