होम / Sam Pitroda: इंडियन ओवरशीज कांग्रेस के अध्यक्ष और गांधी परिवार के इतने करीबी, जानें कौन हैं सैम पित्रोदा-Indianews

Sam Pitroda: इंडियन ओवरशीज कांग्रेस के अध्यक्ष और गांधी परिवार के इतने करीबी, जानें कौन हैं सैम पित्रोदा-Indianews

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : June 27, 2024, 12:56 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), sam pitroda: सैम पित्रोदा को एक बार फिर से इंडियन ओवरशीज का अध्यक्ष बना दिया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज कर इसकी जानकारी दी। लोकसभा चुनाव से पहले पित्रोदा इंडियन ओवरशीज कांग्रेस के चेयरमैन पद पर विद्यमान थें लेकिन अपनी विवादास्पद टिप्पणी की वजह से पित्रोदा विवादों में घिर गए थें जिसके बाद पित्रोदा ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। बुधवार को कॉग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फिर से उन्हें तत्काल प्रभाव से कांग्रेस चेयरमैन का पदभार सौंप दिया है।

  • कौन हैं सैम पित्रोदा?
  • विवादित बयानों से रहा है गहरा रिश्ता
  • गांधी परिवार से रहा गहरा नाता

कौन हैं सैम पित्रोदा?

सैम पित्रोदा का पूरा नाम सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा है। पित्रोदा एक जानें मानें दूरसंचार आविष्कारक और नीति निर्माता हैं। सैम पित्रोदा को उनके दूरसंचार क्षेत्र में योगदान की वजह से राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त है। गांधी परिवार से भी पित्रोदा के कई दशक पुराने संबंध हैं। ग़ांधी परिवार के लिए पित्रोदा का खासा महत्व है। पित्रोदा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सलाहकार के रूप में कार्य करते थें। सलाहकार पद पर रहते हुए सैम पित्रोदा ने दूरसंचार, जल, साक्षरता, टीकाकरण, डेयरी उत्पादन और तिलहन को शामिल करते हुए छह प्रमुख प्रोद्यौगिकी मिशनों का नेतृत्व किया। पित्रोदा तीन पूर्व भारतीय प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह के साथ काम कर चुकें हैं। राहुल गांधी से भी इनके घनिष्ठ संबंध हैं। इन्हें राहुल गांधी का गुरू भी कहा जाता है।

Parliament Session LIVE Updates: लोगों ने तीसरी बार सरकार पर भरोसा जताया, राष्ट्रपति मुर्मू ने सदन को किया संबोधित-Indianews

विवादित बयानों से रहा है गहरा रिश्ता

पित्रोदा कई बार अपनें विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रह चुकें हैं। साल 1984 में हुए सिख दंगों को लेकर दिया गया उनका एक बयान काफी विवादों में रहा था। इस बयान में पित्रोदा ने प्रधानमंत्री के एक भाषण पर पलटवार करते हुए कहा था कि अब क्या है 84 का? आपनें क्या किया इन 5 सालों में उसकी बात करिए। 1984 में जो हुआ वो हुआ। उनका विरासत टैक्स को लेकर दिया गया बयान भी काफी विवादों में रहा था। अभी कुछ समय पहले भी पित्रोदा ने एक विवादास्पद बयान दिया था। पित्रोदा ने इस बयान में विविधता पर बात करते हुए कहा था कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं तो दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी जैसे लगते हैं। वहीं पश्चिम में रहनें वाले अरबी जैसे लगते हैं। पित्रोदा के इस बयान के बाद सियासत काफी गरमा गया था जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया था।

क्या है Special Marriage Act? कौन कैसे कर सकता है इस तरीके से शादी – IndiaNews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT