संबंधित खबरें
Delhi Railway Station Stampede:रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ को लेकर इस मुस्लिम शख्स ने कर दी बड़ी मांग, मोदी सरकार समेत प्रशासन के फूल गए हाथ पैर
फिर शुरू होगी Premanand Maharaj की पदयात्रा…विरोध में खड़े हुए सोसाइटी के अध्यक्ष ने पैरों में गिरकर मांगी माफी
वरमाला लेकर स्टेज पर दूल्हे का इंतजार कर रही थी दुल्हन, तभी अचानक घोड़े पर हुआ कुछ ऐसा… निकल गई दूल्हे की जान,वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'पता नहीं कहां से इतनी भीड़ आ गई, सब एक के ऊपर एक…', चश्मदीद ने बताई भगदड़ के पीछे की बात, मंजर इतना भयावह था कि…
'अस्पताल में लाशों का ढेर लगा है, एक बेड पर 4-4 लोग पड़े हैं…', चश्मदीद ने खोलकर रख दी प्रशासन की पोल, Video देख नहीं कर पाएंगे यकीन
अगर 3 घंटे पहले हो गया होता ये तो नहीं मचती भगदड़, खुल गया रेलवे का काला चिट्ठा, खुलासे के बाद मचा हंगामा
Bharat Ratna
India News (इंडिया न्यूज़), Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, हरित क्रांति के जरिए देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रख्यात वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेसबुक पर पोस्ट कर इन हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया था। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
यह भी पढ़ेंः- Mukhtar Ansari Death: हिंदू मजदूरों ने खोदी मुख्तार की कब्र, याद कर बोले नहीं भूल सकते एहसान
बता दें कि भारत रत्न देने का समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत खराब होने के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले दिन उनके आवास पर जाएंगी और उन्हें सम्मानित करेंगी। आपको बता दें कि भारत रत्न देश का सर्वोच्च सम्मान है। साल 2020 से 2023 तक किसी को भी भारत रत्न नहीं दिया गया। इस साल सरकार ने 5 हस्तियों को इस सम्मान के लिए चुना है। सम्मान समारोह को देखते हुए शनिवार को राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा।
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा जैसे कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के क्षेत्र में दिया जाता है। अपने क्षेत्र में अहम कार्य और योगदान से देश का गौरव बढ़ाने वाले लोगों को भारत रत्न दिया जाता है। साल 2011 से पहले यह पुरस्कार सिर्फ कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा क्षेत्र में दिया जाता था, लेकिन 2011 में इसमें संशोधन किया गया और अब भारत रत्न किसी भी क्षेत्र के व्यक्ति को दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः- Mukhtar Ansari के पास थीं इस लकी नंबर वाली कई गाड़ियां, जेल से निकलकर ये ख्वाहिश पूरा करना चाहता था मुख्तार
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.