होम / Lal Krishna Advani को आज भारत रत्न से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति, ये तीन शख्सियत को मिलेगा मरणोपरांत सम्मान

Lal Krishna Advani को आज भारत रत्न से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति, ये तीन शख्सियत को मिलेगा मरणोपरांत सम्मान

Rajesh kumar • LAST UPDATED : March 30, 2024, 9:35 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, हरित क्रांति के जरिए देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रख्यात वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेसबुक पर पोस्ट कर इन हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया था। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

यह भी पढ़ेंः- Mukhtar Ansari Death: हिंदू मजदूरों ने खोदी मुख्तार की कब्र, याद कर बोले नहीं भूल सकते एहसान

राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा समारोह

बता दें कि भारत रत्न देने का समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत खराब होने के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले दिन उनके आवास पर जाएंगी और उन्हें सम्मानित करेंगी। आपको बता दें कि भारत रत्न देश का सर्वोच्च सम्मान है। साल 2020 से 2023 तक किसी को भी भारत रत्न नहीं दिया गया। इस साल सरकार ने 5 हस्तियों को इस सम्मान के लिए चुना है। सम्मान समारोह को देखते हुए शनिवार को राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा।

किसे दिया जाता है भारत रत्न?

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा जैसे कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के क्षेत्र में दिया जाता है। अपने क्षेत्र में अहम कार्य और योगदान से देश का गौरव बढ़ाने वाले लोगों को भारत रत्न दिया जाता है। साल 2011 से पहले यह पुरस्कार सिर्फ कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा क्षेत्र में दिया जाता था, लेकिन 2011 में इसमें संशोधन किया गया और अब भारत रत्न किसी भी क्षेत्र के व्यक्ति को दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः- Mukhtar Ansari के पास थीं इस लकी नंबर वाली कई गाड़ियां, जेल से निकलकर ये ख्वाहिश पूरा करना चाहता था मुख्तार

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

रिलीज हुआ Mr and Mrs Mahi का गाना देखा तेनु, इस अंदाज में दिखें जान्हवी-राजकुमार -Indianews
Lok Sabha Election: क्या रायबरेली बचा पाएगी कांग्रेस? मैदान में उतारे ये धाकड़ प्रचारक-Indianews
Met Gala 2024: गाजा संकट पर चुप्पी के कारण Alia Bhatt हुई ब्लॉकआउट, लिस्ट में प्रियंका-निक और अन्य सितारें भी शामिल -Indianews
अमित शाह ने संभाला यूपी में मोर्चा, रूठों को मनाने, नेताओं को शामिल कराने में जुटे
Sachin Tendulkar Security Guard: सचिन तेंदुलकर के सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस-Indianews
Rakul Preet Singh ने प्रपोज़ल लेने के लिए Jackky Bhagnani को किया था मजबूर, खुद ही की थी ऐसे प्लानिंग -Indianews
Chandigarh Diesel Paratha: चंडीगढ़ में ‘डीज़ल पराठा’ पर घमासान! वीडियो वायरल-indianews
ADVERTISEMENT