Hindi News / Indianews / Prime Minister Narendra Modi Start Five Vande Bharat Trains In 27 June

Vande Bharat: पीएम मोदी पांच वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, देश का हर राज्य जुड़ जाएगा इस ट्रेन से

India News (इंडिया न्यूज़), Vande Bharat, दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। यहां से वह पांच नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही भारत का हर राज्य जहां बिजली की रेल लाइन वह वंदे भारत से जुड़ जाएगा। पीएम मोदी द्वारा इस मौके पर राज्य भर […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Vande Bharat, दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। यहां से वह पांच नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही भारत का हर राज्य जहां बिजली की रेल लाइन वह वंदे भारत से जुड़ जाएगा। पीएम मोदी द्वारा इस मौके पर राज्य भर में लगभग 3.57 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी करेंगे। पांच वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति-जबलपुर, रानी कमलापति-इंदौर, केएसआर बेंगलुरु-धारवाड़, पटना-रांची और मुंबई सीएसएमटी-मडगांव के बीच शुरु होगी।

जबलपुर वंदे भारत 

रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी। दोनों शहरों के बीच अपनी यात्रा के दौरान ट्रेन तीन स्टेशनों – नरसिंहपुर, पिपरिया और नर्मदापुरम पर रुकेग। ट्रेन 04:30 घंटे में 331 किमी की दूरी तय करेगी।

’50 जगहों पर 10000 लोग इकट्ठा करेंगे और’, Mamata Banerjee के मुस्लिम मंत्री का भयानक ऐलान, अपने ही राज्य को करेंगे बर्बाद?

Vande Bharat

इंदौर वंदे भारत 

रानी कमलापति-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन केवल उज्जैन स्टेशन पर रुकेगी। यह करीब 218 किलोमीटर की दूरी तीन घंटे से भी कम समय में तय करेगी।

बेंगलुरु-धारवाड़ 

यह नई अत्याधुनिक ट्रेन दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को कम कर देगी। यह ट्रेन सात घंटे से भी कम समय में 490 किमी की दूरी तय करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन केवल यशवंतपुर जंक्शन, दावणगारे, और एसएसएस हुबली रेलवे स्टेशन पर रूकेगी। मैसुरू-चेन्नई के बाद यह कर्नाटक में दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी।

रांची-पटना वंदे भारत 

यह झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। यात्री छह घंटे से भी कम समय में 410 किमी से अधिक की दूरी तय कर सकेंगे। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से सुबह साढ़े दस बजे खुलेगी। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन चलेगी।

मडगांव से मुंबई

यह गोवा के लिए पहली और महाराष्ट्र के लिए चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी होंगी। इसकी शुरूआत 3 जून को होनी थी लेकिन कोरोमंडल एक्सप्रेस की दुर्घटना के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। यह ट्रेन दोनों स्टेशनों की दूरी लगभग साढ़े सात घंटे में पूरी करेगी।

यह भी पढ़े-

Tags:

Vande Bharat Express
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue