होम / Priyanka Gandhi Pathankot Rally मोदी छह किमी दूर किसानों से नहीं मिले तो उनके हिमायती क्या बनेंगे : प्रियंका

Priyanka Gandhi Pathankot Rally मोदी छह किमी दूर किसानों से नहीं मिले तो उनके हिमायती क्या बनेंगे : प्रियंका

Vir Singh • LAST UPDATED : February 17, 2022, 6:01 pm IST

Priyanka Gandhi Pathankot Rally

इंडिया न्यूज, पठानकोट:

Priyanka Gandhi Pathankot Rally कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज पठानकोट में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। जब प्रियंका पठानकोट में रैली को संबोधित कर रही थीं उसी दौरान पीएम मोदी पंजाब के अबोहर में रैली को संबोधित कर रहे थे। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कई राजनीतिक हस्तियां पंजाब में मोर्चा जमाए हुए हैं।

पंजाबियत के बारे बताया

प्रियंका गांधी ने पंजाब को पंजाबियत के बारे बताया। इस दौरान उन्होंने अपने ससुर और सास की कहानी भी बताई, जो बंटवारे के समय पंजाब से सहारनपुर में बसे। इसके बाद प्रियंका ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

मोदी सत्ता में रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं (Priyanka Gandhi Pathankot Rally)

Priyanka Gandhi Pathankot Rally

प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक साल तक 6 किलोमीटर दूर बैठे किसानों से मिलने नहीं आ सके, वह किसानों के हिमायती क्या बनेंगे। वे पंजाब को क्या पंजाबियत सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सत्ता में रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, इसलिए अगर आप उन पर भरोसा करने जा रहे हो तो पहले हजार बार सोच लेना। कांग्रेस के कामों को याद कर लेना।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पास केवल मॉडल

Priyanka Gandhi Pathankot Rally

प्रियंका गांधी ने कहा, अगर मॉडल की बात की जाए तो यह केवल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पास ही है, जिन्होंने मात्र 111 दिनों में ऐसे निर्णय लिए जो आज तक किसी ने नहीं लिए। उन्होंने आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया है। वहीं उन्होंने बड़े मियां तो बड़े मियां और छोटे मियां की कहावत भी सुना दी। बड़े मियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छोटे मियां कौन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जिनके पास कोई दिल्ली मॉडल नहीं है।

पंजाब की महिलाओं के लिए किए बड़े ऐलान

प्रियंका गांधी ने रैली में मंच से पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में 50% आरक्षण के साथ-साथ नौकरियों में भी 33% महिलाओं को आरक्षण देंगे। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए 1100 रुपए, बसों में फ्री सफर और 8 सिलेंडर की घोषणा भी की।

Also Read : PM Rally In Abohar पंजाब को ऐसी सरकार की जरूरत है जो देशभक्ति से प्रेरणा ले: पीएम मोदी

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Climate Change: जलवायु परिवर्तन से बढ़ रहा समुद्र का स्तर, इस देश को जल्द ट्रांसफर करनी होगी अपनी राजधानी -India News
Biden-Trump Debate: बाइडेन और ट्रम्प प्रेसिडेंशियल डिबेट के लिए हुए राज़ी, जून और सितंबर में होगी बहस -India News
Monsoon: 31 मई को केरल में पहुँचेगा मानसून, मौसम विभाग ने लगाया अनुमान -India News
Pakistan: मां से रोज मारपीट करता था नशेड़ी पिता, बेटे ने कर दी हत्या -India News
Kangana Ranaut: कंगना रनौत के पास 50 LIC पॉलिसी और इतने करोड़ की संपत्ति, सोशल मीडिया पर लोगों ने यूं दी प्रतिक्रिया -India News
RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से चटाई धूल -India News
Saeed Anwar: महिलाओं के जन्म के बाद से तलाक में…, सोशल मीडिया पर सईद अनवर के बयान की हुई निंदा -India News
ADVERTISEMENT